WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM

Breaking
*अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोण्डागांव जिले के अधिकारियों का बैठक हुआ सम्पन्न।**राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने का घेराव,पेलेट गन से घायल युवक की एफआईआर नहीं होने से 6घंटे तक दिया धरना**वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है, राष्ट्रीयता की कसौटी नही**लाल किले का भाषण और फासीवादी एजेंडा की खुलती परतें**साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”**मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ**महंगाई, बेरोजगारी एवं डीज़ल-पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण करने सहित कमी दूर करने सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा*

कोंडागांवक्राइमछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

*कोंडागांव पुलिस ने किया वर्ष 2024 का लेखा पेश,आपराधिक मामलों की दी विस्तार से जानकारी*

WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)

*छत्तीसगढ़ आजतक, कोंडागांव 06 जनवरी 2025*

वर्ष 2024 में कोण्डागांव पुलिस द्वारा कुल 718 प्रकरण पंजीबद्ध कर 677 आरोपियों को गिरफ्तार कर कुल 408 प्रकरणों का निकाल करने में एवं 45 गुम नाबालिक (बालक/बालिका) एवं 165 गुम हुए (महिला/पुरुष) को दस्तयाब कर परिवार की खुशियों लौटाने में सफलता मिली।

कोण्डागांव पुलिस द्वारा वर्ष 2024 में चोरी, नकबजनी, लूट, हत्या, बलात्कार एवं अवैध मादक पदार्थो तस्करी जैसे-शराब, गांजा, नशीली पदाथों की अवैध बिक्री व परिवहन करने वाले अपराधियों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का निराकरण करने में पुलिस को निम्नानुसार महत्वपूर्ण सफलता मिली हैः-

भादवि./बीएनएस के अपराध

जिले में वर्ष 2024 में भादवि./भा०न्या०सं० के अंतर्गत हत्या, हत्या का प्रयास, लूट, नकबजी, चोरी, बलात्कार, अपहरण, शीलभंग, धोखाधड़ी, उपेक्षापूर्ण कार्य से मृत्यु, दुघर्टना, बलवा, मारपीट, दहेज प्रताड़ना, दहेज मृत्यु एवं अन्य कुल 718 प्रकरण पंजीबद्ध कर 677 आरोपियों को गिरफ्तार कर कुल 408 प्रकरणों का निकाल करने में पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है।

चोरी, नकबजनी व लुट

जिले में चोरी एवं नकबजनी के कुल 47 प्रकरण में 41 आरोपी को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 33,97,180/-रूपये का माल वजाफ्ता शुमार किया गया है, जिसमें ग्राम बयानार एवं ग्राम माकड़ी के साप्ताहिक बाजार से नगदी 11 लाख रूपये की चोरी में से पुलिस द्वारा 09 लाख रूपये नगद एवं लाखो रूपये के सोना, चांदी के आभूषणों की चोरी करने वाले अज्ञात आरोपियों को गिरफ्तार करने में पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है।

बलात्कार

वर्ष 2024 में जिले में पॉक्सो एक्ट एवं बलात्कार के कुल 53 प्रकरण दर्ज हुआ है। एवं बच्चों संबंधी अपराधों में संवेदनशीलता के साथ तत्परतापूर्वक विवेचना कार्यवाही करते हुए कुल 61 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरूद्ध चालानी कार्यवाही किया गया। इसी प्रकार गुम नाबालिक बालक बालिका के कुल 57 मामले दर्ज होने पर दीगर राज्य मध्यप्रदेश, झारखण्ड से गुम 05 बालक/बालिका को एवं छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से 40 नाबालिक बालक/बालिका को पतासाजी कर दस्तयाब किया गया है। वयस्क गुम (महिला/पुरूष) के कुल 223 व्यक्तियों के गुम होने की रिपोर्ट दर्ज होने पर दीगर राज्य मध्यप्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र, तमिलनाडु आदि राज्यों से 07 गुम इंसान तथा छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से 165 गुम महिला/पुरूषों की पता तलाश कर दस्तयाब करने में महत्वपूर्ण सफलता मिली है।

स्थानीय/विशेष अधिनियम एवं प्रतिबंधात्मक

जिले में स्थानीय/विशेष अधिनियम के तहत कुल 4827 प्रकरण कायम किये गये है जिसमें से मोटरयान अधिनियम के तहत 4524 व्यक्तियों के खिलाफ यातायात नियमों का पालन नहीं करने पर चालानी कार्यवाही किया गया है एवं 303 प्रकरणों में अन्य अधिनियमों के तहत कार्यवाही किया गया है। अवैध मादक पदार्थ गांजा/नशीली दवाईओं के अवैध बिक्री एवं परिवहन करने वालों के विरूद्ध सख्ती से कार्यवाही करते हुए कुल 32 प्रकरणों में 50 आरोपियों के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ गांजा कुल 827.843 कि0ग्रा0 एवं 44 नग गांजा के पौधे, 680 नग नशीली दवा के कैप्सूल, कुल कीमत 76,94,070/-रूपये एवं 22 वाहनों को जप्त किया गया है। तथा इसी प्रकार अवैध शराब परिवहन एवं बिक्री करने वालों के विरूद्ध कुल 207 प्रकरण दर्ज कर 274 आरोपियों के कब्जे से 17.310 लीटर देशी शराब, 1852.833 लीटर विदेशी शराब, 90.910 लीटर महुआ शराब की जप्ती गई है जिसकी कुल कीमत 12,97,315/-रूपये है। अवैध पशु तस्करी करने वालों के विरूद्ध कुल 05 प्रकरण दर्ज कर 12 आरोपियों के कब्जे से पशु तस्करी/परिवहन हेतु प्रयुक्त 02 वाहनों को जप्त करने में तथा अन्य अधिनियमों के तहत 60 प्रकरणों की कार्यवाही करने में पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।

सामुदायिक पुलिसिंग :-

सामुदायिक पुलिसिंग के अंतर्गत कोण्डागांव जिले के अंतर्गत कुल-08 आयोजन स्थलों पर अधिकारियों के द्वारा ग्रामीण एवं बच्चों में आपसी तालमेल बनाये रखते हुए खेल सामाग्री टी शर्ट, नेकर, कम्बल, स्कुल बेग, कॉपी पेन चॉकलेट शासकीय मद से रकम 7,73,073.00 खर्च किया जाकर उक्त कार्यक्रम सफल बनाया गया।

नशा मुक्ति कार्यक्रम :-

नशा मुक्ति अभियान के तहत जिला कोण्डागांव में नशा के खिलाफ लोगो को जागरूक करते हुए पुलिस विभाग एवं ग्राम पंचायत के द्वारा एनडीपीएस के अंतर्गत 32 प्रकरणों में 50 आरोपियों से 827.843 कि.ग्रा. गांजा, 22 वाहन तथा 03 प्रकरणों में 44 नग गांजा का पौधा एवं नशीली दवाई जप्त की गई। उक्त कार्यक्रम के तहत कुल 366 वालिंटियर्स तैयार कर नशा के खिलाफ 12 स्थानों पर 35,000 की संख्या में शहरी ग्रामीण लोगों को जागरूक करने का मुख्तः नशा होने वाले शारीरिक मानसिक सामाजिक एवं आर्थिक दुष्प्रभाव के बारे में अवगत कराते हुए नशा करने से दूर रहने हेतु जागरूक किया गया तथा आम नागरिकों से इस अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के बारे में सूचना देने एवं स्थानीय हाट बाजार में पाम्पलेट पोस्ट के माध्यम से जागरूक किया गया। नशा मुक्ति अभियान के तहत नशा मुक्ति केन्द्र बनियागांव में खोला गया है, वर्तमान में 05 व्यक्तियों (शराबी) को भरती कर नशा मुक्ति के संबंध में समझाईश दी जा रही है। तथा प्रशासन द्वारा समय-समय पर निगरानी रखी जा रही है।

गांजा नष्टीकरण :-

गांजा नष्टीकरण के अंतर्गत कोण्डागांव जिले में पूर्व वर्ष के कुल 107 प्रकरण एवं वर्तमान के 32 प्रकरण कुल-139 प्रकरण कायम कर क्रमशः 7487.431 कि.ग्रा. व वर्तमान के 827.843 कि.ग्रा. योग-8315.274 कि.ग्रा. एवं 44 नग गांजा का पौथा जप्त किया गया। जिसृका नष्टीकरण न्यायालय से अनुमति लेकर पुलिस अधिकारी एवं जिला दण्डाधिकारी के अगुवाई में कुल 7487.431 कि.ग्रा. गांजा का नष्टीकरण किया जा चुका है शेष गांजा 827.843 कि.ग्रा. नष्टीकरण हेतु संबंधित न्यायालय से अनुमति पश्चात नष्टीकरण की कार्यवाही की जाती है।

सायबर जागरूकता कार्यक्रम :-

जिला कोण्डागांव में सायबर अपराधों के विरूद्ध जन जागरूकता अभियान के तहत ग्राम पंचायत, स्कूल कॉलेज, बाजार स्थल, धार्मिक स्थल एवं अन्य स्थानों में 100000 लोगो का जागरूक कर सायबर अपराध की जानकारी से संबंधित 30,000 पाम्पलेट, पोस्ट का वितरण किया गया है तथा डिज़िटल अरेस्ट, शेयर मार्केट फ्रॉड, ट्रेडिंग एप्प एवं फेक प्रोफाईल संबंधी जानकारी दे कर जन जागरूक किया गया है।

Chhattisgarh Aaj Tak
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)

Related Articles