WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM

Breaking
*अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोण्डागांव जिले के अधिकारियों का बैठक हुआ सम्पन्न।**राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने का घेराव,पेलेट गन से घायल युवक की एफआईआर नहीं होने से 6घंटे तक दिया धरना**वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है, राष्ट्रीयता की कसौटी नही**लाल किले का भाषण और फासीवादी एजेंडा की खुलती परतें**साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”**मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ**महंगाई, बेरोजगारी एवं डीज़ल-पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण करने सहित कमी दूर करने सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा*

कोंडागांवक्राइमछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

*कोण्डागांव पुलिस को मिली बड़ी सफलता।चंद घण्टे के भीतर हत्या के आरोपी को किया गया गिरफ्तार।*

WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)

गिरफ्तार आरोपी को भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर जेल।

*छत्तीसगढ़ आजतक,कोंडागांव 13अप्रैल 2026*

दिनांक 12.04.2026 को प्रार्थी महेश चौहान पिता स्व. रामसुरत चौहान निवासी विकासनगर कोण्डागांव थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसका भाई सुरेश चौहान दिनांक 11.04.2026 की रात्रि से गुम हो गया है एवं उसका स्कुटी विकास नगर कोण्डागांव में मिला है कि सूचना पर थाना कोण्डागांव में गुम इंसान कायम कर जांच पत्ता तलाश में लिया गया ।

घटना की गंभीरता को देखते हुये श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री त्रिलोक बंसल (IPS) एवं पंकज चंद्रा (IPS)के निर्देशन में अति० पुलिस अधीक्षक श्री कपील चन्द्रा के मार्गदर्शन में एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कोण्डागांव श्री रूपेश कुमार एवं उप पुलिस अधीक्षक श्री नरेन्द्र पुजारी के नेतृत्व में उक्त गुमशुदा को दस्तायाब करने थाना कोण्डागांव की संयुक्त टीम गठित किया गया।

पता तलाश जांच दौरान संदेही सुरेश कुमार देवांगन से पुछताछ के दौरान पता चला के उसने सुरेश चौहान को अपने घर मरार पारा में बुलाकर करीबन 08.30 बजे रात्रि में सोने की अंगुठी व पैसा रूपये के लालच में लोहे से खलबट्टा के मुसल से सुरेश चौहान के सिर पर प्राणघातक वार कर हत्या कर दिया है एवं उसकी मृत्यु होने के पश्चात् रात्रि में मरार पारा में जहाँ नई मिट्टी का ढेर पड़ा हुआ था वहाँ सुरेश चौहान के शव को उसकी स्कुटी में डालकर ले जाकर मिट्टी का ढेर के पास नया मिट्टी से ढक दिया है, संदेही/आरोपी के बताए अनुसार फॉरेंसिक टीम से डॉ० स्नेहा भंडारी एवं पुलिस बल तथा गवाह एवं नगर पालिक के कर्मचारियों के साथ घटना सथल पर रवाना होकर संदेही/आरोपी सुरेश देवांगन के निशानदेही में शव उत्खनन कराया गया. जहाँ पर एक शव प्राप्त हुआ है जिसकी पहचान कराने पर मृतक के बड़े भाई महेश चौहान ने पहचान कर बताया कि यह शव गुमशुदा उसके भाई सुरेश सिंह चौहान पिता स्व० रामसूरत सिंह चौहान उम्र 53 वर्ष निवासी विकासनगर कोण्डागांव का है। आरोपी सुरेश देवागंन के द्वारा सोने की अंगुठी एवं नगद रकम के लालच में लोहे के खलबट्टा के मुसल से सर पर प्राणघातक वार कर सुरेश चौहान की हत्या किया है, आरोपी की निशानदेही पर आरोपी के कब्जे से 02 नग सोने की अंगूठी, और 1000 रुपए को तथा घटना में प्रयुक्त हथियार को जप्त किया गया है। आरोपी सुरेश देवांगन पिता स्व. मंगलुराम देवांगन उम्र 38 वर्ष निवासी मरार पारा कोण्डागांव का कृत्य हत्या करना पाये जाने से अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया एवं आरोपी के द्वारा अपराध करना स्वीकार करने पर घटना में प्रयुक्त वाहन एवं हथियार को जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत पर जेल दाखिल किया गया ।

उक्त सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक सौरभ उपाध्याय, उप निरी. राजीव गोटा, सहायक उप निरीक्षक राजकुमार कोमरा, प्र० आर० अशोक मरकाम, आर. बेदराम चंदेल, एवं सायबर सेल से स.उ.नि. सुरेंद्र बघेल, प्र.आर. हरेंद्र कश्यप,आर. संतोष कोड़ोपी, आर. बलदेव शोरी का विशेष योगदान रहा।

Chhattisgarh Aaj Tak
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)

Related Articles