WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM

Breaking
*अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोण्डागांव जिले के अधिकारियों का बैठक हुआ सम्पन्न।**राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने का घेराव,पेलेट गन से घायल युवक की एफआईआर नहीं होने से 6घंटे तक दिया धरना**वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है, राष्ट्रीयता की कसौटी नही**लाल किले का भाषण और फासीवादी एजेंडा की खुलती परतें**साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”**मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ**महंगाई, बेरोजगारी एवं डीज़ल-पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण करने सहित कमी दूर करने सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा*

कोंडागांवक्राइमछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

*टावर से बैटरी चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह को कोण्डागांव पुलिस ने किया गिरफ्तार।*

*टावरों में लगे बैटरी को घुम-घुमकर देते थे चोरी की घटना को अंजाम।*

WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)

*टावर का इंजीनियर ही था चोरी के घटना का मास्टर माइंड ।*

*चोरी करने वाले एवं चोरी की समान खरीदने वाले को किया गिरफ्तार।*

*आरोपीगणों से 13 लाख 22 हजार की सामग्री जप्त*

*छत्तीसगढ़ आजतक, कोंडागांव 3 फरवरी 2026*

पुलिस अधीक्षक महोदय श्रीमान पंकज चन्द्रा के मार्गदर्शन में लगातार आपराधिक तत्वों पर कार्यवाही की जा रही है, जिस तारतम्य में मोबाईल टावरों से बैटरी की चोरी की घटना को अंजाम देने वाले शातिर चोर एवं माल खपाने वालों को पकड़ने में कोण्डागावं पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। ज्ञात हो कि दिनांक 01.02.2026 को प्रार्थी रामकुमार राय ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 28/01/2026 को ग्राम भोगापाल थाना उरन्दाबेडा के जियो टॉवर में लगे 72 नग बैटरी को कुछ अज्ञात व्यक्तियों के द्वारा चोरी कर ले गए है, कि रिपोर्ट पर थाना उरन्दाबेड़ा में अप.क्रमांक 01/2026 धारा-3(5),303 (2) बीएनएस के अंतर्गत अपराध पंजीबद्व कर विवेचना मे लिया गया। मामला गंभीर प्रवृत्ति का होने से श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय कोण्डागांव श्री पंकज चन्द्रा (भापुसे) के द्वारा निर्देश प्राप्त हुआ कि अज्ञात आरोपियों को जल्द से जल्द पता तलाश कर विधिवत कार्यवाही करे।

निर्देश प्राप्त होने के पश्चात अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कौषलेन्द्र देव पटेल के मार्गदर्शन में अनुविभागीय अधिकारी फरसगांव श्री अभिनव उपाध्याय एवं उप पुलिस अधीक्षक श्री नरेन्द्र पुजारी के पर्यवेक्षण में अज्ञात आरोपियों के पता तलाश हेतु थाना उरन्दाबेड़ा एवं सायबर सेल कि अलग-अलग टीम तैयार कर पता तलाश प्रारम्भ किया गया।

पता तलाश के दौरान सायबर सेल की टीम के द्वारा आसपास के क्षेत्र की टावर डाटा डम्प एनालिसिस एवं पुराने घटित घटनाओं के संबंध में बारिकी से अध्ययन कर आरोपियों का पता तलाश प्रारम्भ किया। इसी दौरान जानकारी प्राप्त हुआ कि जियो कम्पनी में काम करने वाले टेक्निशियन राघवेन्द्र साहू निवासी भखारा को घटना दिनांक के समय आसपास देखा गया था, इस आधार पर राघवेन्द्र साहू से प्रारम्भिक पूछताछ किया, तब उसने भोगापाल में लगे टावर से बैटरी की चोरी करना स्वीकार करते हुए, आसपास के अन्य टावरों से भी कृष्ण साहू के साथ मिलकर चोरी करना बताया तथा चोरी हुए बैटरी को समर मोहम्मद कबाड़ी निवासी रायपुर के माध्यम से राजनांदगांव में आबिद मलिक के पास बेचना बताया। जिसके पश्चात आरोपी समर मोहम्मद को रायपुर एवं आबिद मलिक को जिला राजनांदगांव से पकड़ा गया पूछताछ पर आबिद मलिक ने बताया कि उसके 72 नग टावर बैटरी समर मोहम्मद के कहने पर राघवेन्द्र साहू से खरीदा था, जिसमें से 48 नग बैटरी को स्कै्प कर खपाना तथा 24 नग बैटरी को पास रखा होना बताया जिसके पश्चात विधिवत 24 नग बैटरी कीमती 1 लाख 72 हजार रूपये, स्कै्प की रकम 50 हजार एवं घटना में प्रयुक्त वाहन स्कार्पियों सीजी 05 एई 5183 कीमती लगभग 11 लाख रूपये कुल जुमला 13 लाख 22 हजार रूपये आरोपीगणों से जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेष किया गया।

सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना उरन्दाबेड़ा से निरीक्षक रोशन कौशिक, प्रआर राजेन्द्र बघेल, आरक्षक सोमेश कश्यप, हेमराज नेताम, मनोज मरकाम, सायबर सेल से निरीक्षक सौरभ उपाध्याय, प्रआर रीतुराज, अजय बघेल, आरक्षक बीजू यादव, बिरझू यादव, अजय देवांगन, संतोष कोडोपी, परमेश्वर साहू का विशेष योगदान रहा।

आरोपियों का विवरण :-
(1) राघवेन्द्र कुमार साहू पिता सुदामा साहू उम्र-33 वर्ष जाति तेली निवासी मिनीमाता चौक भठेली वार्ड नबर 12 भाखरा थाना भाखरा जिला धमतरी
(2) आबिद मलिम पिता हारुन मलिक उम्र- 23 वर्ष जाति मुसलमान ग्राम ढकौती पोस्ट मालागढ थाना अगोता जिला, हाल बुलंदशहर (उ0 प्र0) हाल ग्राम लकौली थाना कोतवाली जिला राजनांदगांव
(3) समर मोहम्मद मालिक पिता शब्बीर अहमद मालिक उम्र 37 वर्ष निवासी 175 महलवाला रोड शाहजांपुर थाना किठौर जिला मेरठ (उ0 प्र0) हाल भानपुरी थाना भानपुरी जिला रायपुर
(4) कृष्णा कुमार साहू पिता अषोक साहू उम्र-33 साल जाति तेली निवासी क्रमांक 102 पानीटंकी पारा भाखरा वार्ड क्रमांक 08 थाना भखारा जिला धमतरी (छ0ग

Chhattisgarh Aaj Tak
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)

Related Articles