WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM

Breaking
*आरएसएस के बारे में धूल झोंकने में एक बार फिर नाकाम रहे भागवत**अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोण्डागांव जिले के अधिकारियों का बैठक हुआ सम्पन्न।**राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने का घेराव,पेलेट गन से घायल युवक की एफआईआर नहीं होने से 6घंटे तक दिया धरना**वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है, राष्ट्रीयता की कसौटी नही**लाल किले का भाषण और फासीवादी एजेंडा की खुलती परतें**साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”**मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ*

कोंडागांवक्राइमछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

कोण्डागांव पुलिस की कार्यवाही।अवैध मादक पदार्थ गांजा की खेती करने वाले आरोपी को किया

कांग्रेस शासनकाल में आरोपी छत्तीसगढ़ राज्य शाकम्भरी बोर्ड का था सदस्य

WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)

आरोपी के कब्जे से गांजा का पौधा किया गया जप्त,आरोपी अनुराग पटेल को किया गया गिरफ्तार

माननीय न्यायालय कोंडागांव द्वारा आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल।

आरोपी पूर्व मंत्री व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम का रहा बहुत ही करीबी।

छत्तीसगढ़ आजतक, कोंडागांव 6 अगस्त 2024  —

जिला कोण्डागांव पुलिस अधीक्षक श्री वाय. अक्षय कुमार (भा.पु.से.) के द्वारा अवैध मादक पदार्थो के तस्करो के विरूद्ध सख्त कार्यवाही करने हेतु निर्देश प्राप्त हुए है। पुलिस अधीक्षक  के निर्देशानुसार, अति. पुलिस अधीक्षक  श्री रूपेश कुमार डांडे (रा.पु.से.) एवं पुलिस अनुविभागिय अधिकारी श्री रूपेश कुमार (रा.पु.से.) के मार्गदर्शन में कोतवाली पुलिस के द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है।

खेत मे उगाई गई गांजा की फसल

इसी दौरान दिनांक 05.08.2024 को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुआ कि ग्राम बफना में अनुराग पटेल के द्वारा अपने खेत लाड़ी में गांजा का पौधा उगाकर रखा है, जिस पर मुखबीर की सूचना तस्दीक हेतु टीम रवाना कि गई। जहाँ मुखबीर के सूचना के आधार अनुराग पटेल से खेत मे लगे गांजा के पौधा के संबंध में जानकारी प्राप्त किया गया, जिसमें अनुराग पटेल ने स्वयं से खेत लाड़ी में गांजा का पौधा खेती करना बताया। अनुराग पटेल पिता स्व. धरम नाथ पटेल उम्र 36 वर्ष सा. मालगुजार पारा ग्राम बफना थाना कोण्डागांव के द्वारा गांजा का खेती करना पाए जाने से एन.डी.पी.एस. एक्ट की धारा 20 (क) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत कार्यवाही करते हुए गांजा के पौधे को जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जिसे माननीय न्यायालय में पेश किया गया,जहाँ माननीय न्यायालय द्वारा अनुराग पटेल को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।

हिंदू धर्मग्रंथों के अनुसार, देवी आदि शक्ति ने इस धरती पर अन्न संकट को दूर करने और सभी जीवों को इस संकट से बचाने के लिए शाकम्भरी देवी के रूप में जन्म लिया था। “शाक” का अर्थ है सब्जियां और “भारी” का अर्थ है धारक और इससे शाकम्भरी बनती हैं, जो सब्जियों, फलों और पत्तियों की देवी हैं।शाकम्भरी देवी के नाम पर छत्तीसगढ़ में बनाये गए बोर्ड में एक सम्मानित पद पर जिस व्यक्ति को पदस्थ किया गया,उस व्यक्ति द्वारा मादक पदार्थ की खेती के आरोप में पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जाना, साबित करता है,की उक्त अरोपी के लिए शर्मनाक है,समाज के लिए भी निंदा का विषय हो सकता है।पूर्व पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम द्वारा जिस गरिमामय पद पर आरोपी को बैठाया था,आज वह कलंकित होता दिखाई पड़ रहा है।

सम्पूर्ण विवेचना में निरी. सौरभ उपाध्याय, सउनि. प्रभुलाल डहरिया, सउनि. चिन्ताराम ध्रुव, प्र.आर. 02 देवार्चन सिदार, प्र.आर. 279 अशोक मरकाम, आर. 707 राजेश नाग एवं थाना स्टाप का विशेष योगदान रहा।

गिरफ्तार आरोपी के नाम :-

अनुराग पटेल पिता स्व. धरम नाथ पटेल उम्र 36 वर्ष सा. मालगुजार पारा ग्राम बफना थाना कोण्डागांव

Chhattisgarh Aaj Tak
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)

Related Articles