Breaking
*महंगाई, बेरोजगारी एवं डीज़ल-पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण करने सहित कमी दूर करने सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा**एक प्रवक्ता के ‘आखेट’ में झलकती डॉ.आंबेडकर के विचारों से घृणा!**बस्तर में सड़कों और पुलों के काम में आएगी तेजी, लोक निर्माण विभाग के सचिव ने अधिकारियों व ठेकेदारों की ली बैठक**सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत की ‘परजीवी’ और ‘कॉकरोच’ वाली टिप्पणी पर मनोज झा की खुली चिट्ठी**जिला कोंडागाँव में नवीन जिला एवं सत्र न्यायालय भवन के निर्माण से बेहतर कार्य-वातावरण निर्मित होगा एवं न्यायिक प्रक्रिया में तेजी के साथ उच्च गुणवत्तायुक्त न्याय सुविधापूर्वक सुलभ हो सकेगा–माननीय श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा मुख्य न्यायाधीश छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर**मुख्य न्यायाधिपति छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा, द्वारा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन,कोण्डागांव का भूमि पूजन एवं शिलान्यास**शिक्षा में गुणात्मक सुधार एवं बोर्ड परीक्षा में बेहतर परिणाम हेतु टीचर्स एसोसिएशन ने शासन को दिया ज्ञापन**जिला न्यायालय परिसर कोण्डागांव में आयोजित नेशनल लोक अदालत**कोंडागांव में बनेगा मल्टी यूटिलिटी सेंटर**अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल,नेशनल लोक अदालत एवं हिट एंड रन के संबंध में जिले के अधिकारियों के साथ बैठक हुआ सम्पन्न*

कोंडागांवखेलछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

*कोंडागांव कलेक्टर ने अबूझमाड़ मल्लखंब के खिलाड़ियों से की मुलाकात* 

*खेलो इंडिया में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर दी बधाई*

*छत्तीसगढ़ आजतक,कोंडागांव, 7 जून 2025*

कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने शुक्रवार को नारायणपुर के अबूझमाड़ मल्लखंब के प्रतिभावान खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनके हालिया प्रदर्शन पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। उन्होंने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता समर्पण, अनुशासन और अथक मेहनत का परिणाम है, जो पूरे बस्तर अंचल के लिए गर्व का विषय है।

*खेलो इंडिया यूथ गेम्स और बीच गेम्स में शानदार प्रदर्शन*
खिलाड़ियों ने बिहार में आयोजित खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 में भाग लेकर एक रजत और चार कांस्य पदक अपने नाम किए। वहीं, खेलो इंडिया गेम्स 2025, जो दीव (यूनियन टेरिटरी) में आयोजित हुआ, उसमें भी खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। बालक एवं बालिका वर्ग की टीम चैंपियनशिप में उन्होंने कुल 2 स्वर्ण और 1 रजत पदक जीतकर बस्तर की खेल प्रतिभा को राष्ट्रीय मंच पर स्थापित किया।
खिलाड़ियों से चर्चा के दौरान कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने उनकी उपलब्धियों को बस्तर के आदिवासियों के लिए एक मिसाल बताया। उन्होंने आगे कहा, आप सबकी सफलता न केवल नारायणपुर बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गर्व की बात है। आपकी मेहनत, लगन और समर्पण आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा है।

Chhattisgarh Aaj Tak

Related Articles