WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM

Breaking
*अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोण्डागांव जिले के अधिकारियों का बैठक हुआ सम्पन्न।**राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने का घेराव,पेलेट गन से घायल युवक की एफआईआर नहीं होने से 6घंटे तक दिया धरना**वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है, राष्ट्रीयता की कसौटी नही**लाल किले का भाषण और फासीवादी एजेंडा की खुलती परतें**साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”**मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ**महंगाई, बेरोजगारी एवं डीज़ल-पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण करने सहित कमी दूर करने सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा*

छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशलाइफस्टाइल

कोण्डागांव की किरण राठौर बनी मिसेज दिवा छत्तीसगढ*

WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)

*कोण्डागांव की किरण राठौर बनी मिसेज दिवा छत्तीसगढ*

कोंडागांव ……..छत्तीसगढ़ एस एस फाउंडेशन द्वारा दिवा आँफ छत्तीसगढ़ 2024 ब्यूटी पेजेंट का आयोजन रायपुर के होटल ट्रयटोन में आयोजित किया गया। जिसमें पूरे छत्तीसगढ़ से 25 प्रतिभागीयो ने हिस्सा लिया
इस कार्यक्रम में सेलेब्रिटी गेस्ट के रूप में बॉलीवुड ऐक्‌ट्रस्‌ स्नेहा उल्लाल जी आई हुई थी।
स्नेहा उल्लाल जी ने सभी प्रतिभागीयो को प्रेरक भाषण दिए और सभी को कुछ आगे बढ़ने के लिए कुछ टिप्स भी दिए इस कार्यक्रम में दो राउंड्स थे पहला छत्तीसगढी गेट अप राउंड और दूसरा वेस्टर्न राउंड, पहले राउंड में सभी प्रतिभाओं ने छत्तीसगढी़ वेशभूषा को पहनकर छत्तीसगढ़ की संस्कृति को प्रस्तुत किया वही दूसरे राउंड में गाउन पहकर अपना प्रदर्शन बहुत अच्छे तरीको से दिया।इस कार्यक्रम के आयोजक शिखा साहू का मुख्य उद्देश्य है कि छत्तीसगढ़ में प्रतिभाओ की कमी नही है सभी में कुछ ना कुछ हुनर होता है हम इस कार्यक्रम के माध्यम से उनकी प्रतिभावो को सामने लाते है और उनकी प्रतिभा को सभी के सामने उजागर करके उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। इस कार्यक्रम में विजेता के रूप में किट्स में रिशा, मिस टिन में प्रियेशा, मिस में पूजा, मिसेस (गोल्ड) में किरण, मिसेस (क्लासिक) में ममता, मिसेस (प्लेटिनम) में जागृति रही। फस्ट रनर अप इशिका, अनिशा, अंकिता, रशमि रही। सेकंड रनर अप चंचल, रोश, नैनशि, श्वेता शर्मा रही ।इस कार्यक्रम में सभी प्रतिभागीयो के निर्णय के लिए निर्णायक के रूप में झिलमिल बेनजी, आंकाझा सिंह राजपूत, प्राची सोनी, दिपांशी धोष, स्वाति दास, सोनम श्रीवास्तव रही।
इस कार्यक्रम में शिखा साहू ने अपने अगला कार्यकम इंडिया इंटरनेशनल का आयोजन जो कि गोवा में होने वाला है। साथ ही साथ शिखा का पहला एल्बम सांग का भी लॉन्चिंग बॉलीवुड ऐक्‌ट्रस्‌ स्नेहा उल्लाल जी द्वारा किया गया। ग्रूमिंग सिखाने के लिए सार्थक चौधरी, माइक संचालन के लिए अमन साहू कैमरा मैन किशन और समर्थन में लिए होटल के मैनेजर अनशुमन सर और सेलेब्रटी मैनेजर अनुज चुके रहे शिखा साहू ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये सभी का हृदय से आभार व्यक्त किया। यह खबर पाकर कोंडागांव नगर वासियों द्वारा खुशी जाहिर कर किरण राठौड़ को बधाई देकर उनकी उज्जवल भविष्य की कामना की।

Chhattisgarh Aaj Tak
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)

Related Articles