WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM

Breaking
*आरएसएस के बारे में धूल झोंकने में एक बार फिर नाकाम रहे भागवत**अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोण्डागांव जिले के अधिकारियों का बैठक हुआ सम्पन्न।**राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने का घेराव,पेलेट गन से घायल युवक की एफआईआर नहीं होने से 6घंटे तक दिया धरना**वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है, राष्ट्रीयता की कसौटी नही**लाल किले का भाषण और फासीवादी एजेंडा की खुलती परतें**साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”**मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

*जिला स्तरीय राज्योत्सव समारोह 05 नवंबर को, केशकाल विधायक श्री टेकाम होंगे मुख्य अतिथि*

WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)

*सांस्कृतिक संध्या में लोक कलाकार श्री सुनील तिवारी सहित स्थानीय कलाकार देंगे मनमोहक प्रस्तुति*

*छत्तीसगढ़ आजतक,कोण्डागांव, 04 नवंबर 2024*

छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय में जिला स्तरीय राज्योत्सव का भव्य आयोजन 05 नवम्बर को शाम 06 बजे से विकास नगर स्टेडियम कोण्डागांव में होगा। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में केशकाल विधायक श्री नीलकंठ टेकाम शामिल होंगे। राज्योत्सव में विभिन्न विभागों द्वारा केन्द्र एवं राज्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं शासन की उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शनी लगाई जाएगी।
जिला स्तरीय एक दिवसीय राज्योत्सव कार्यक्रम जिले में हर्षाेल्लास के साथ मनाया जाएगा। समारोह में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में स्थानीय कलाकारों और स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी। सांस्कृतिक संध्या में कार्यक्रम में चिरैया लोकमंच (लालजी कोर्राम), छत्तीसगढ़ी लोकरंग (सिद्धार्थ महाजन) एवं चक्रधर समारोह से सम्मानित रायपुर के कलाकार श्री सुनील तिवारी (रंग झांझर) के द्वारा मनमोहक प्रस्तुति दी जाएगी। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों की संस्कृति और कला का प्रदर्शन भी होगा

*कलेक्टर ने राज्योत्सव समारोह की तैयारियों का लिया जायजा*

कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने आज जिला स्तरीय राज्योत्सव के आयोजन हेतु विकास नगर स्टेडियम पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने इस दौरान मुख्य मंच व्यवस्था, बैठक व्यवस्था, पेयजल, विद्युत व्यवस्था की जानकारी ली और संबंधित विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

विभिन्न विभागों के स्टॉल का निरीक्षण किया इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री वाय अक्षय कुमार, जिला पंचायत के सीईओ श्री अविनाश भोई, एडीएम श्री चित्रकांत चार्ली ठाकुर, एसडीएम श्री अजय उरांव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Chhattisgarh Aaj Tak
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)

Related Articles