Breaking
*मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ**महंगाई, बेरोजगारी एवं डीज़ल-पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण करने सहित कमी दूर करने सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा**एक प्रवक्ता के ‘आखेट’ में झलकती डॉ.आंबेडकर के विचारों से घृणा!**बस्तर में सड़कों और पुलों के काम में आएगी तेजी, लोक निर्माण विभाग के सचिव ने अधिकारियों व ठेकेदारों की ली बैठक**सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत की ‘परजीवी’ और ‘कॉकरोच’ वाली टिप्पणी पर मनोज झा की खुली चिट्ठी**जिला कोंडागाँव में नवीन जिला एवं सत्र न्यायालय भवन के निर्माण से बेहतर कार्य-वातावरण निर्मित होगा एवं न्यायिक प्रक्रिया में तेजी के साथ उच्च गुणवत्तायुक्त न्याय सुविधापूर्वक सुलभ हो सकेगा–माननीय श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा मुख्य न्यायाधीश छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर**मुख्य न्यायाधिपति छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा, द्वारा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन,कोण्डागांव का भूमि पूजन एवं शिलान्यास*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

*केशकाल घाट उन्नयन कार्य : 10 से 25 नवंबर तक रहेगा आवागमन प्रतिबंधित, वैकल्पिक मार्ग घोषित*

◊*छत्तीसगढ़ आजतक,कोण्डागांव, 09 नवम्बर 2024*

जिले के केशकाल घाट पर 10 नवंबर से 25 नवंबर तक सड़क नवीनीकरण और मरम्मत कार्य किया जाएगा। इसके चलते घाट पर वाहनों के आवागमन को पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया गया है। एसडीएम केशकाल द्वारा इस संबंध आदेश जारी कर इस अवधि में यात्रियों और मालवाहकों के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए गए हैं।

शनिवार को कोण्डागांव कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में अपर कलेक्टर श्री चित्रकांत चार्ली ठाकुर और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री रूपेश डांडे ने प्रेस वार्ता के दौरान केशकाल घाट उन्नयन के दौरान रूट डायवर्सन प्लान की विस्तृत जानकारी दी।

इस दौरान बताया गया कि राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 30 के कि.मी. 162.600 से कि.मी. 167.000 के हिस्से पर कांक्रीटिंग और डामरीकरण कार्य किया जाएगा। इस कार्य को लेकर यात्रियों की सुविधा और सुचारु यातायात के लिए विस्तृत योजना बनाई गई है।

*निर्धारित वैकल्पिक मार्ग*
*यात्री बसों के लिए:* रायपुर और जगदलपुर दोनों ओर से आने-जाने वाले वाहनों के लिए जगदलपुर-कोण्डागांव-केशकाल (विश्रामपुरीचौक) – विश्रामपुरी (मचली) गोविन्दपुर-दुधावा-कांकेर-धमतरी-रायपुर मार्ग निर्धारित की गई है।
*दो पहिया, चार पहिया सवारी वाहन एवं इमरजेंसी वाहन*-

रायपुर की ओर से आने वाले वाहन रायपुर-धमतरी-कांकेर-केशकाल घाट होते हुए कोण्डागांव-जगदलपुर जा सकेंगी। इसी प्रकार जगदलपुर से आने वाले वाहन जगदलपुर-कोण्डागांव-केशकाल (बटराली)- रांधा-उपरमुरवेण्ड- मुरनार-NH-30-कांकेर धमतरी- रायपुर जा सकेंगी।

*मालवाहक और भारी वाहन के लिए -*
जगदलपुर से रायपुर की ओर जाने वाले वाहन जगदलपुर-कोण्डागांव-केशकाल (विश्रामपुरी चौक) – विश्रामपुरी-मालगांव (कौंदकेरा नाका होते हुए) बोरई-नगरी-दुगली-कुरुद-रायपुर जा सकेंगी। इसी प्रकार रायपुर एवं राजनांदगांव की ओर से आने वाले वाहन रायपुर-धमतरी-कांकेर भानूप्रतापपुर-अंतागढ़-नारायणपुर-कोण्डागांव- जगदलपुर जाएंगी।
*नारायणपुर/रावघाट से भारी वाहन :-* नारायणपुर-रावघाट-अंतागढ़-भानुप्रतापपुर-कांकेर-दल्लीराजहरा-राजनांदगांव-धमतरी-रायपुर जाएंगी।

*जिला प्रशासन ने की वैकल्पिक मार्ग के उपयोग करने की अपील*
जिला प्रशासन ने यात्रियों और वाहन चालकों से अपील की है कि वे घोषित वैकल्पिक मार्गों का पालन करें और यात्रा की योजना बनाते समय इनका उपयोग सुनिश्चित करें। कार्य की समाप्ति के बाद घाट पर यातायात पुनः सुचारु रूप से शुरू कर दिया जाएगा। इस दौरान 24 घंटे पुलिस की टीम तैनात रहेगी और चेक पोस्ट में चिकित्सक के टीम भी उपलब्ध रहेगी।

Chhattisgarh Aaj Tak

Related Articles