Breaking
*मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ**महंगाई, बेरोजगारी एवं डीज़ल-पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण करने सहित कमी दूर करने सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा**एक प्रवक्ता के ‘आखेट’ में झलकती डॉ.आंबेडकर के विचारों से घृणा!**बस्तर में सड़कों और पुलों के काम में आएगी तेजी, लोक निर्माण विभाग के सचिव ने अधिकारियों व ठेकेदारों की ली बैठक**सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत की ‘परजीवी’ और ‘कॉकरोच’ वाली टिप्पणी पर मनोज झा की खुली चिट्ठी**जिला कोंडागाँव में नवीन जिला एवं सत्र न्यायालय भवन के निर्माण से बेहतर कार्य-वातावरण निर्मित होगा एवं न्यायिक प्रक्रिया में तेजी के साथ उच्च गुणवत्तायुक्त न्याय सुविधापूर्वक सुलभ हो सकेगा–माननीय श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा मुख्य न्यायाधीश छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर**मुख्य न्यायाधिपति छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा, द्वारा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन,कोण्डागांव का भूमि पूजन एवं शिलान्यास*

कोंडागांवखेलछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

केंद्रीय विद्यालय के छात्रों ने खेलो में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

केंद्रीय विद्यालय कोंडागांव की कबड्डी टीम ने प्रथम स्थान किया हासिल।

केन्द्रीय विद्यालय की 53वीं संभाग स्त्रीय खेलकूद स्पर्धा 2024 रायपुर संभाग के विभिन्न केन्द्रीय विद्यालयों के बीच हुई संपन्न ।

छत्तीसगढ़ आजतक, कोंडागांव 13 जुलाई 2024–-एक स्वस्थ शरीर ही शक्तिशाली चिंतनशीलता की पृष्ठभूमि तैयार करता है। ऐसे में पढ़ाई लिखाई के साथ – साथ खेल- कूद भी विद्यार्थी जीवन में अपना विशेष महत्व रखती है। केन्द्रीय विद्यालय की 53वीं संभाग स्त्रीय खेलकूद स्पर्धा 2024 रायपुर संभाग के विभिन्न केन्द्रीय विद्यालयों के बीच संपन्न हुई। इसमें केन्द्रीय विद्यालय कोंडागाँव की कबड्डी टीम ने प्रथम पुरस्कार जीत कर अपने ज़िले का नाम रोशन किया है।

केन्द्रीय विद्यालय कोरबा क्रमांक 4 में आयोजित इस प्रतियोगिता में कोंडागाँव की शुरुआत रायपुर की टीम से हारने से हुई। एक नई टीम होने की वजह से जहाँ वर्षों से पुरानी टीमों का दबदबा रहा हो, कोंडागाँव की टीम के बच्चे थोड़ा घबराए हुए थे। यहाँ पर केंद्रीय विद्यालय कोंडागाँव से उनके साथ गए अनुरक्षक शिक्षक श्री मनोज कुमार ध्रुवे जी ने बच्चों का पल पल आत्म‌विश्वास बढ़ाया। जिसका असर यह रहा कि फ़िर बच्चे एक के बाद एक खैरागढ़, नारायणपुर, जांजगीर को पछाड़ते हुए आगे बढ़े और अंततः प्रथम पुरस्कार अपने नाम किया।

Chhattisgarh Aaj Tak

Related Articles