Breaking
*मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ**महंगाई, बेरोजगारी एवं डीज़ल-पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण करने सहित कमी दूर करने सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा**एक प्रवक्ता के ‘आखेट’ में झलकती डॉ.आंबेडकर के विचारों से घृणा!**बस्तर में सड़कों और पुलों के काम में आएगी तेजी, लोक निर्माण विभाग के सचिव ने अधिकारियों व ठेकेदारों की ली बैठक**सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत की ‘परजीवी’ और ‘कॉकरोच’ वाली टिप्पणी पर मनोज झा की खुली चिट्ठी**जिला कोंडागाँव में नवीन जिला एवं सत्र न्यायालय भवन के निर्माण से बेहतर कार्य-वातावरण निर्मित होगा एवं न्यायिक प्रक्रिया में तेजी के साथ उच्च गुणवत्तायुक्त न्याय सुविधापूर्वक सुलभ हो सकेगा–माननीय श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा मुख्य न्यायाधीश छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर**मुख्य न्यायाधिपति छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा, द्वारा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन,कोण्डागांव का भूमि पूजन एवं शिलान्यास*

कोंडागांवखेलछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

*जिला कबड्डी संघ कोण्डागांव का गठन, कबड्डी खेल को मिलेगा नई पहचान*

*छत्तीसगढ़ आजतक,कोण्डागांव, 30 जुलाई 2025*

जिले में कबड्डी खेल को नई पहचान देने एवं युवाओं को खेल के प्रति प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से वर्ष 2024-25 में जिला कबड्डी संघ कोण्डागांव का गठन किया गया है। संघ का प्रधान कार्यालय बडेराजपुर, तहसील के कोरगांव पोस्ट में स्थित ग्राम आमागुहान में है।
खेल एवं युवा कल्याण विभाग के वरिष्ठ खेल अधिकारी से प्राप्त जानकारी अनुसार संघ छत्तीसगढ़ सोसायटी रजिस्ट्रीकरण अधिनियम 1973 की धारा 3 के अंतर्गत विधिवत रूप से पंजीकृत किया गया है। संघ का मुख्य उद्देश्य जिले में कबड्डी खेल का व्यापक प्रचार-प्रसार करना, इसे जन-जन तक पहुँचाना, विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन करना एवं प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देकर उन्हें राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में प्रतिनिधित्व का अवसर प्रदान करना है।
संघ के पदाधिकारियों में अध्यक्ष सोनाराम मरकाम एवं सचिव हिरदेलाल नेताम को नियुक्त किया गया है। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में बालनाथ मरकाम, धमरसिंह नेताम, अशोक कुमार मरकाम, सुनील मंडावी, मृत्युंजय नाग, सुवेलाल शोरी एवं उमेश नेताम शामिल हैं।

Chhattisgarh Aaj Tak

Related Articles