WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM

Breaking
*आरएसएस के बारे में धूल झोंकने में एक बार फिर नाकाम रहे भागवत**अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोण्डागांव जिले के अधिकारियों का बैठक हुआ सम्पन्न।**राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने का घेराव,पेलेट गन से घायल युवक की एफआईआर नहीं होने से 6घंटे तक दिया धरना**वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है, राष्ट्रीयता की कसौटी नही**लाल किले का भाषण और फासीवादी एजेंडा की खुलती परतें**साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”**मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ*

छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

भारत सरकार की संयुक्त सचिव ने गम्हरी एवं जोडेकेरा में विकसित भारत संकल्प यात्रा में लिया भाग

WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)

 

जोडेकेरा में संयुक्त सचिव ने किसानों के संग देखी ड्रोन द्वारा कृषि की तकनीक

गम्हरी/कोंडागांव 23 जनवरी 2024–मंगलवार को भारत सरकार के जनजातीय कार्य विभाग की संयुक्त सचिव तथा वित्तीय सलाहकार श्रीमती यतीन्द्र प्रसाद ने कोण्डागांव के गम्हरी और जोड़ेकेरा में विकसित भारत संकल्प यात्रा में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने गम्हरी में विकसित भारत क्विज प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित किए इसके साथ ही वॉलीबॉल प्रतियोगिता की विजयी टीम का सम्मान किया।

इस अवसर पर संयुक्त सचिव द्वारा कैलेंडर वितरण, 03 किसानों को भिंडी बीज का वितरण, 03 किसानों को नैनो यूरिया का वितरण किया गया साथ ही ग्रामीणों ने शासकीय योजनाओं के हुए लाभों के संबंध में भी अपनी कहानी को बयां किया।

इसके पश्चात वे जोडेकेरा पहुंचे जहां जनपद अध्यक्ष प्रेमशिला मंडावी एवं सरपंच कमला मंडावी के साथ उन्होंने सभी स्टॉल का भ्रमण करते हुए गांव के स्थानीय कलाकारों को सम्मानित करने के साथ विकसित भारत क्विज प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागियों का भी सम्मान किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों के साथ मिलकर ड्रोन द्वारा नैनो यूरिया के छिड़काव एवं अन्य कृषि अनुप्रयोगों के सम्बंध में कृषि तकनीक की जानकारी ली। इस अवसर पर उन्होंने 05 किसानों को भिंडी बीज वितरण करने के साथ 02 महिलाओं को प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन का वितरण किया। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ प्रेम प्रकाश शर्मा, एसडीएम अनिकेत साहू, डिप्टी कलेक्टर कावेरी मरकाम सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Chhattisgarh Aaj Tak
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)

Related Articles