Breaking
*मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ**महंगाई, बेरोजगारी एवं डीज़ल-पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण करने सहित कमी दूर करने सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा**एक प्रवक्ता के ‘आखेट’ में झलकती डॉ.आंबेडकर के विचारों से घृणा!**बस्तर में सड़कों और पुलों के काम में आएगी तेजी, लोक निर्माण विभाग के सचिव ने अधिकारियों व ठेकेदारों की ली बैठक**सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत की ‘परजीवी’ और ‘कॉकरोच’ वाली टिप्पणी पर मनोज झा की खुली चिट्ठी**जिला कोंडागाँव में नवीन जिला एवं सत्र न्यायालय भवन के निर्माण से बेहतर कार्य-वातावरण निर्मित होगा एवं न्यायिक प्रक्रिया में तेजी के साथ उच्च गुणवत्तायुक्त न्याय सुविधापूर्वक सुलभ हो सकेगा–माननीय श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा मुख्य न्यायाधीश छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर**मुख्य न्यायाधिपति छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा, द्वारा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन,कोण्डागांव का भूमि पूजन एवं शिलान्यास*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशलाइफस्टाइल

जेसीआई फ्लैगशिप प्रोगाम सैल्यूट टू साइलेंट स्टार का किया गया आयोजन

समाज में साइलेंट रूप में कार्य कर रहे विभिन्न क्षेत्र से जुड़े लोगों को श्रेष्ठ कार्य करने हेतु किया गया प्रोत्साहित 

*छत्तीसगढ़ आजतक, कोंडागांव 1 सितंबर 2024*

जेसीआई कोंडागांव स्टार द्वारा सामुदायिक विकास हेतु जेसीआई फ्लैगशिप प्रोगाम सैल्यूट टू साइलेंट स्टार का आयोजन किया गया। यह एक प्रोत्साहन कार्यक्रम है जिसके अंतर्गत समाज में साइलेंट रूप में कार्य कर रहे विभिन्न क्षेत्र से जुड़े लोगों को श्रेष्ठ कार्य करने हेतु प्रोत्साहित किया जाता है ।कार्यक्रम के संपादन करते हुए जून के महीने में पोस्ट ऑफिस कोंडागांव में कार्यरत पोस्टमैन श्री चिरंजीव पोयम एवम श्री डिकेश जी का पोस्ट ऑफिस कोंडागांव में सम्मान किया गया था।

जुलाई माह में किसानों हेतु सम्मान कार्यक्रम आयोजित कर सुकर पालक किसानों श्रीमती कविता मंडावी का सम्मान किया गया। अगस्त माह में पुलिस एवम आर्मी अधिकारी का सम्मान करते हुए श्री सुब्रत राय जी जो जिले के युवाओं को विभिन्न सेना एवम पुलिस भर्ती हेतु प्रशिक्षित कर रहे है उन्हे 14 अगस्त को सम्मानित किया गया। सितंबर माह में सेल्यूट टू साइलेंट स्टार अंतर्गत पीएम श्री आत्मानंद स्कूल महात्मा गांधी वार्ड कोंडागांव के प्रिंसिपल श्री दिनेश शुक्ला सर को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु निरंतर अथक प्रयास करने हेतु बेस्ट टीचर अवार्ड से सम्मानित किया गया है।

*जेसीआई विशेष सम्मान* प्रदान करते हुए ड्रीम्स केक हाउस का संचालन कर रही कविता खान को कोंडागांव की *बेस्ट एंटरप्रेन्योर अवार्ड 2024* से सम्मानित किया गया ।कविता खान जो की पिछले 10 सालों से जिले वासियों को स्वादिष्ट केक एवं कुकीज की आपूर्ति कर रही है उन्होंने बताया कि उन्होंने कुकर में केक बनाकर शुरुआत की थी लेकिन जैसे जैसे लोगों की मांग बढ़ती गई उन्होंने अपनी गुणवत्ता विकसित करते हुए बेस्ट क्वालिटी केक बनाने के लिए गूगल सोशल मीडिया एवं अपनी छोटी छोटी बहन के मार्गदर्शन में निरंतर बेस्ट करने की कोशिश करती गई। परिणाम स्वरूप आज जिले में ड्रीम्स केक हाउस सभी प्रकार के केक एवं बेकरी आइटम के लिए एक मुख्य केंद्र बना हुआ है उक्त सम्मान कार्यक्रम में जेसीआई कोंडागांव स्टार के अध्यक्ष डॉ नीता मिश्रा, सचिव जेसी संयम गोलछा, फाउंडर प्रेसिडेंट डॉ शिल्पा देवांगन, फाउंडर सेक्रेटरी जेसी मोनिका सुराना, डायरेक्टर ट्रेनिंग जेसी हर्षा जैन, डायरेक्टर मैनेजमेंट जेसी लीना ठाकुर, जेसी सनी गिल, वाइस प्रेसिडेंट जेसी कुंदन साहू, जेसी पूनम पाणिग्रही, जेसी सचिन मिश्रा, जेसी सारिका देवांगन,जेसी अशोक बघेल, जेसी महावीर जैन, जेसी भूमि जैन, , जेसी दीपमाला तिवारी सहित सभी सदस्य शामिल थे ।

*जेसीआई दिवाली*
डॉ नीता मिश्रा अध्यक्ष जेसीआई कोंडागांव स्टार द्वारा बताया गया की जेसीआई इंडिया के दिशानिर्देश एवम मार्गदर्शन में जेसीआई कोंडागांव स्टार द्वारा दिनांक 9 से 15 सितंबर के मध्य जेसीआई सप्ताह या जेसीआई दिवाली कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा जिसमे प्रतिदिन युवाओ, महिलाओ, बच्चो एवम वरिष्ठ जनो के लिए आकर्षक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जेसीआई कोंडागांव स्टार जिले वासियों के आवश्यकता अनुसार कार्यक्रम आयोजित कर उनके सर्वांगीण विकास हेतु प्रयासरत है।

Chhattisgarh Aaj Tak

Related Articles