Breaking
*मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ**महंगाई, बेरोजगारी एवं डीज़ल-पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण करने सहित कमी दूर करने सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा**एक प्रवक्ता के ‘आखेट’ में झलकती डॉ.आंबेडकर के विचारों से घृणा!**बस्तर में सड़कों और पुलों के काम में आएगी तेजी, लोक निर्माण विभाग के सचिव ने अधिकारियों व ठेकेदारों की ली बैठक**सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत की ‘परजीवी’ और ‘कॉकरोच’ वाली टिप्पणी पर मनोज झा की खुली चिट्ठी**जिला कोंडागाँव में नवीन जिला एवं सत्र न्यायालय भवन के निर्माण से बेहतर कार्य-वातावरण निर्मित होगा एवं न्यायिक प्रक्रिया में तेजी के साथ उच्च गुणवत्तायुक्त न्याय सुविधापूर्वक सुलभ हो सकेगा–माननीय श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा मुख्य न्यायाधीश छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर**मुख्य न्यायाधिपति छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा, द्वारा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन,कोण्डागांव का भूमि पूजन एवं शिलान्यास*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशसैनिक

आई.टी.बी.पी. ने अबूझमाड़ के बेडमाकोटी में खोला एक नया कैंप

*छत्तीसगढ़ आजतक कोंडागांव,24 मार्च, 2025*

नक्सलवाद को मार्च, 2026 तक खत्म करने के भारत सरकार के संकल्प को सार्थक करते हुए श्री राणा युद्धवीर सिंह, डी. आई.जी., सामरिक क्षेत्रीय मुख्यालय (भुवनेश्वर), आईटीबीपी के कुशल नेतृत्व में कोंडागांव स्थित 41वीं वाहिनी, आईटीबीपी द्वारा छत्तीसगढ़ में नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ क्षेत्र में नक्सलियों के गढ़ कहे जाने वाले कुतुल से लगभग 5 किमी. आगे बेडमाकोटी में एक नया कैंप स्थापित कर नक्सली खात्में की ओर ठोस कदम बढ़ाया है। बेडमाकोटी का इलाका धुर नक्सल प्रभावित है और यहां जवानों के लिए कदम-कदम पर जान का खतरा बना रहेगा। इस क्षेत्र में नए कैंप की स्थापना को सुरक्षा बलों की बड़ी कामयाबी के तौर पर देखा जा रहा है।

आईटीबीपी भारत सरकार के नक्सल उन्मूलन मिशन को ध्यान में रखकर अबूझमाड़ क्षेत्र में लगातार नए कैंप स्थापित कर अपनी उपस्थिति दर्ज करवा रही है और वहां निवास करने वाली आबादी को भयमुक्त वातावरण देकर उन्हें देश की मुख्य धारा से जोड़ने का हरसंभव प्रयास किया जा रहा है। क्षेत्र में सुरक्षा प्रदान करने के साथ-साथ आईटीबीपी के हिमवीर स्थानीय जनता को भारत सरकार व राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी जानकारी मुहैया करवा रहे हैं। अबूझमाड़ में आईटीबीपी की लगातार उपस्थिति से नक्सलियों के नापाक मंसूबों पर लगाम लगी है और क्षेत्र की जनता स्वयं को सुरक्षित महसूस कर रही है।

श्री सिंह कहा कि हमें कैंप स्थापित करने के बारे में लगातार श्री ओ.पी. यादव, आई.जी., सेंट्रल फ्रंटियर, आईटीबीपी का मार्गदर्शन मिलता रहा है। साथ ही उन्होंने सफलतापूर्वक बेडमाकोटी कैंप स्थापित करने के लिए श्री नरेन्द्र सिंह, सेनानी एवं 41वीं वाहिनी के हिमवीरों को बधाई दी और श्री सुन्दरराज पी., पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज, श्री अमित कामले, डी.आई.जी., काकेर रेंज, श्री प्रभात कुमार, पुलिस अधीक्षक, नारायणपुर, डी.आर.जी. व छत्तीसगढ़ पुलिस की टीमों के सक्रिय सहयोग के लिए उनका शुक्रिया अदा किया। श्री अमित भाटी, सेनानी 53वीं वाहिनी और श्री राजीव गुप्ता, सेनानी 45वीं वाहिनी भी इस मौके पर मौजूद रहे।

द्वितीय कमान (ऑप्स) साम. क्षे.मु. (भुव.), आईटीबीपी

Chhattisgarh Aaj Tak

Related Articles