WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM

Breaking
*अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोण्डागांव जिले के अधिकारियों का बैठक हुआ सम्पन्न।**राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने का घेराव,पेलेट गन से घायल युवक की एफआईआर नहीं होने से 6घंटे तक दिया धरना**वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है, राष्ट्रीयता की कसौटी नही**लाल किले का भाषण और फासीवादी एजेंडा की खुलती परतें**साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”**मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ**महंगाई, बेरोजगारी एवं डीज़ल-पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण करने सहित कमी दूर करने सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

*अवैध मोबाइल टावरों की जांच प्रारंभ, अवैध रूप से स्थापित मोबाइल टावरों की पहचान करने और उनके खिलाफ कार्रवाई शुरू करने के लिए अभियान प्रारंभ*

WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)

*छत्तीसगढ़ आजतक जगदलपुर 22 मई 2025*

नगर पालिका निगम जगदलपुर मे अवैध मोबाइल टावरों की जांच शुरू हो गई है। बुधवार को महापौर संजय पांडे के मार्गदर्शन एवं नगर निगम आयुक्त प्रवीण वर्मा के निर्देश व राजस्व सभापति संग्राम सिंह राणा,सहायक अभियंता दीपांशु देवांगन एवं समन्वयक सूर्यकांत निर्मलकर की उपस्थिति में जगदलपुर शहर में लगे अवैध मोबाइल टावरों का औचक निरीक्षण किया गया। जिसमें गुरु गोविंद सिंह वार्ड के बालाजी नगर में एक अवैध टावर पाया गया जिसमें रिलायंस जिओ का एंटीना लगा युक्त पाया गया और अवैध रूप से संचालन भी किया जा रहा है। इस प्रकार के अवैध टावरों में संबंधित कंपनियों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए आने वाले समय में टावरों को हटा दिया जाएगा।
राजस्व सभापति संग्राम सिंह राणा, सहायक अभियंता दीपांशु देवांगन एवं स्थानीय अधिकारियों ने अवैध रूप से स्थापित मोबाइल टावरों की पहचान करने और उसके खिलाफ कार्रवाई शुरू करने के लिए एक अभियान शुरू किया है।
राजस्व सभापति संग्राम सिंह राणा ने कहा अवैध रूप से स्थापित मोबाइल टावरों को सील कर दिया जाएगा और बिजली कनेक्शन काट दिया जाएगा और टावर कंपनियों से जुर्माना भी वसूला जाएगा। बिना अनुमति के टावर लगाने से स्थानीय नियमों का उल्लंघन होता है और कानूनी कार्रवाई भी हो सकती है।एफआईआर दर्ज की जाएगी। अवैध तौर पर लगाए गए मोबाइल टावरों की वजह से निगम को सालाना करोड़ों का नुकसान हो रहा है। कई जगहों पर तो टावर कब और कितनी संख्या में लगाए गए इस बारे में जानकारी भी निगम अधिकारियों के पास नहीं है।

Chhattisgarh Aaj Tak
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)

Related Articles