WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM

Breaking
*आरएसएस के बारे में धूल झोंकने में एक बार फिर नाकाम रहे भागवत**अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोण्डागांव जिले के अधिकारियों का बैठक हुआ सम्पन्न।**राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने का घेराव,पेलेट गन से घायल युवक की एफआईआर नहीं होने से 6घंटे तक दिया धरना**वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है, राष्ट्रीयता की कसौटी नही**लाल किले का भाषण और फासीवादी एजेंडा की खुलती परतें**साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”**मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

*शासकीय योजनाओं के ऋण प्रकरणों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश*

WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)

*जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति की बैठक संपन्न*

*छत्तीसगढ़ आजतक,कोंडागांव, 08 जुलाई 2025*

कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना की अध्यक्षता में सोमवार को जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति की बैठक जिला कार्यालय के सभाकक्ष में भारतीय स्टेट बैंक के संयोजन में आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर ने सभी बैंक अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासकीय योजनाओं के अंतर्गत ऋण स्वीकृति हेतु लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता के साथ त्वरित निराकरण सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में बैंकों की सक्रिय सहभागिता अत्यंत आवश्यक है।
बैठक के दौरान राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन, जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र द्वारा संचालित आदिवासी स्वरोजगार योजना तथा अंत्यवसायी सहकारी विकास समिति की योजनाओं में ऋण स्वीकृति एवं वितरण की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। इसके अतिरिक्त मत्स्य, पशुपालन तथा कृषि विभाग के अंतर्गत केसीसी योजनाओं से संबंधित लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण हेतु निर्देश दिए गए। साथ ही सुरक्षा बीमा योजनाओं के अधिक से अधिक पात्र हितग्राहियों तक लाभ पहुँचाने पर भी जोर दिया गया। कलेक्टर ने सभी बैंकों को निर्देशित किया कि ऋण स्वीकृति से संबंधित लंबित मामलों के शीघ्र समाधान के लिए विशेष शिविरों का आयोजन किया जाए।
इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री अविनाश भोई, भारतीय रिजर्व बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के अधिकारीगण, विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि एवं अन्य बैंक अधिकारी उपस्थित थे।

*संपादक/सी ई ओ-सुरेश पाटले*
*छत्तीसगढ़ आजतक (मध्यप्रदेश/छत्तीसगढ़)

Chhattisgarh Aaj Tak
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)

Related Articles