Breaking
*यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ**महंगाई, बेरोजगारी एवं डीज़ल-पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण करने सहित कमी दूर करने सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा**एक प्रवक्ता के ‘आखेट’ में झलकती डॉ.आंबेडकर के विचारों से घृणा!**बस्तर में सड़कों और पुलों के काम में आएगी तेजी, लोक निर्माण विभाग के सचिव ने अधिकारियों व ठेकेदारों की ली बैठक**सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत की ‘परजीवी’ और ‘कॉकरोच’ वाली टिप्पणी पर मनोज झा की खुली चिट्ठी**जिला कोंडागाँव में नवीन जिला एवं सत्र न्यायालय भवन के निर्माण से बेहतर कार्य-वातावरण निर्मित होगा एवं न्यायिक प्रक्रिया में तेजी के साथ उच्च गुणवत्तायुक्त न्याय सुविधापूर्वक सुलभ हो सकेगा–माननीय श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा मुख्य न्यायाधीश छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर**मुख्य न्यायाधिपति छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा, द्वारा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन,कोण्डागांव का भूमि पूजन एवं शिलान्यास**शिक्षा में गुणात्मक सुधार एवं बोर्ड परीक्षा में बेहतर परिणाम हेतु टीचर्स एसोसिएशन ने शासन को दिया ज्ञापन**जिला न्यायालय परिसर कोण्डागांव में आयोजित नेशनल लोक अदालत*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

*जेम पोर्टल सम्बन्धी संभाग स्तरीय कार्यशाला में क्रेता-विक्रेताओं को मिली प्रक्रियाओं की जानकारी*

*छत्तीसगढ़ आजतक,जगदलपुर, 28 जून 2025*

शासन के विभिन्न विभागों के लिए आवश्यक वस्तुओं एवं सेवाओं की शासकीय खरीदी जेम गवर्नमेंट ई-मार्केट प्लेस पोर्टल से किए जाने के संबंध में एक दिवसीय संभाग स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुक्रवार को कलेक्टोरेट के प्रेरणा हॉल में आयोजित किया गया। जेम पोर्टल की प्रक्रियाओं से संबंधित क्रेता विभागों एवं विक्रेताओं को अवगत कराने हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम में जेम रिसोर्स पर्सन श्री राकेश तिवारी द्वारा जेम पोर्टल पर क्रेता-विक्रेताओं के पंजीकरण की प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी, प्रोफाईल की पूर्णता की जानकारी, क्रेता-विक्रेता मूल्याकंन छूट की जानकारी, ऑनबोर्डिंग सेवा प्रदाता की जानकारी, प्रेजेन्टेशन के माध्यम से प्रदान की गई व क्रेता एवं विक्रेता पक्ष को पोर्टल में आ रही समस्याओं का भी निराकरण किए जाने संबंधी उपायों की भी जानकारी प्रशिक्षण में दी गयी। कार्यशाला में कोण्डागांव, नारायणपुर, बीजापुर एवं कांकेर के महाप्रबंधक उद्योग और संभाग के विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं उद्यमी उपस्थित थे। संभाग स्तरीय कार्यशाला में क्षेत्रीय व्यापार एवं उद्योग केन्द्र जगदलपुर के मुख्य महाप्रबंधक श्री अजित सुंदर बिलुंग द्वारा आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।

Chhattisgarh Aaj Tak

Related Articles