WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM

Breaking
*आरएसएस के बारे में धूल झोंकने में एक बार फिर नाकाम रहे भागवत**अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोण्डागांव जिले के अधिकारियों का बैठक हुआ सम्पन्न।**राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने का घेराव,पेलेट गन से घायल युवक की एफआईआर नहीं होने से 6घंटे तक दिया धरना**वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है, राष्ट्रीयता की कसौटी नही**लाल किले का भाषण और फासीवादी एजेंडा की खुलती परतें**साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”**मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

*स्वरोजगार स्थापित करने हेतु उद्यमिता जागरूकता शिविर में युवाओं को दी गई योजनाओं की जानकारी*

WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)

*छत्तीसगढ़ आजतक,जगदलपुर 07 जुलाई 2025*

युवाओं को स्वरोजगार की ओर आकर्षित करने हेतु सोमवार को शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान आड़ावाल जगदलपुर में एक दिवसीय उद्यमिता विकास जागरूकता शिविर का आयोजन क्षेत्रीय व्यापार एवं उद्योग केन्द्र जगदलपुर के द्वारा किया गया है। उक्त जागरूकता शिविर में आईटीआई सहित पॉलीटेक्निक कॉलेज एवं आरसेटी के प्रशिक्षणार्थियों को विभाग में संचालित प्रमुख स्वरोजगार योजनाओं प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना एवं प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यकम के तहत स्वयं का रोजगार स्थापित करने हेतु प्रेजेण्टेशन के माध्यम से जानकारी दी गई। जिसमें प्रमुख रूप से प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजनान्तर्गत प्रेजेण्टेशन में स्थानीय उत्पाद कोदो-कुटकी, इमली एवं मुनगा से बनाए जा रहे विभिन्न उत्पादों का विडियो रूपांतरण भी दिखाया गया। उद्यमिता विकास जागरूकता शिविर में क्षेत्रीय व्यापार एवं उद्योग केन्द्र जगदलपुर के मुख्य महाप्रबन्धक श्री अजित सुन्दर विलुंग द्वारा प्रशिक्षणार्थियों को कार्यालय में संचालित योजनाओं के वर्तमान परिस्थिति को देखते हुए स्वयं का रोजगार स्थापित करने हेतु प्रेरित कर हरसंभव सहयोग प्रदान करने हेतु आश्वस्त किया गया ।

उक्त जागरूकता शिविर में उद्योग विभाग के प्रबन्धक श्री जितेन्द्र कुमार एवं श्री लोकेश खापर्डे द्वारा योजनाओं की संक्षिप्त जानकारी सहित आवेदन प्रक्रिया एवं बैंक की सहायता इत्यादि के बारे में अवगत कराया गया। साथ ही शिविर के सफलतापूर्वक आयोजन उपरांत उपस्थित आईटीआई के प्राचार्य सहित आरसेटी एवं पॉलीटेक्निक कॉलेज के अधिकारी तथा इन संस्थानों के कर्मचारियों तथा प्रशिक्षणार्थियों का आभार व्यक्त किया गया।

(जयप्रकाश सिंह)

Chhattisgarh Aaj Tak
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)

Related Articles