WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM

Breaking
*आरएसएस के बारे में धूल झोंकने में एक बार फिर नाकाम रहे भागवत**अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोण्डागांव जिले के अधिकारियों का बैठक हुआ सम्पन्न।**राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने का घेराव,पेलेट गन से घायल युवक की एफआईआर नहीं होने से 6घंटे तक दिया धरना**वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है, राष्ट्रीयता की कसौटी नही**लाल किले का भाषण और फासीवादी एजेंडा की खुलती परतें**साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”**मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

शासन की पुर्नवास नीति से प्रभावित होकर जिला कोण्डागांव एवं कांकेर क्षेत्र में सक्रिय 01 भरमार बन्दूक के साथ 02 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण।

WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)

जिला पुलिस बल कोण्डागांव एवं आर.एफ.टी. सी.आर.पी.एफ. रेंज जगदलपुर के सतत् प्रयास से मिली सफलता

थाना विश्रामपुरी आगजनी की घटना तथा जिले के अन्य अपराधों में थे शामिल।

दोनों आत्मसमर्पित नक्सलियों को “छत्तीसगढ़ नक्सलवाद उन्मूलन नीति” के तहत प्रोत्साहन राशि सहित अन्य सूविधाओं का मिलेगा लाभ।

कोंडागांव12 अप्रैल 2024–पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज, जगदलपुर श्री सुन्दरराज पी. (भा.पु.से.), श्री कन्हैया लाल ध्रुव पुलिस उप महानिरीक्षक उत्तर बस्तर रेंज कांकेर, श्री हरजिन्दर सिंह, पुलिस उप महानिरीक्षक सी.आर. पी.एफ. रेंज जगदलपुर एवं श्री राणा युद्धवीर सिंह पुलिस उप महानिरीक्षक आईटीबीपी सेक्टर भुनेश्वर के कुशल मार्गदर्शन एवं पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव श्री वॉय अक्षय कुमार (भा.पु.से.) के प्रभावी रणनीति एवं श्री भावेश चौधरी, कमाण्डेन्ट 188वीं वाहिनी सी.आर.पी.एफ. कोण्डागांव, श्री नरेन्दर सिंह कमाण्डेन्ट 41वीं वाहिनी आईटीबीपी कोण्डागांव, श्री अमरजीत गुप्ता उप कमान्डेण्ट (आसूचना) सी.आर.पी.एफ. रेंज जगदलपुर, श्री जितेन्द्र कुमार उप कमाण्डेन्ट (आसूचना) 41वीं आईटीबीपी के परस्पर सहयोग तथा उप पुलिस अधीक्षक (डीआरजी/बस्तर फाईटर्स) श्री लक्ष्मण सिंह पोटाई के पर्यवेक्षण में इस इकाई अन्तर्गत लगातार नक्सल विरोधी अभियान संचालित किये जा रहे हैं एवं समय-समय पर सुरक्षा बलों द्वारा नक्सल प्रभावित ग्रामों में शिविक एक्शन कार्यक्रम चलाये जा कर शासन की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति से प्रदाय सुविधाएँ व लाभ की जानकारी बैनर/पोस्ट/पाम्पलेट आदि के माध्यम से अवगत कराया जा रहा है, जिसके परिणाम स्वरूप नक्सलियों द्वारा स्वयं आगे बढ़ कर शासन के आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति का लाभ लेने हेतु पुलिस अधीक्षक के समक्ष समाज की मुख्यधारा में जुड़कर जीवन यापन करने हेतु आत्मसमर्पण कर रहे हैं।

इसी तारतम्य में आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय कोण्डागांव में थाना उरन्दाबेड़ा, विश्रामपुरी, मर्दापाल तथा जिला कांकेर क्षेत्र के सक्रिय नक्सली सदस्य 1. पूर्व किसकोड़ो एलओएस सदस्य- कोसा उर्फ मासा पिता माहरू उम्र 30 वर्ष जाति गोंड ग्राम तेलंगा थाना आमाबेड़ा जिला कांकेर छ0ग0, 02. पूर्व बारदा जनमिलिशिया सदस्य- भारत मरापी स्व पिता श्री बुदेन उम्र 30 वर्ष जाति गोण्ड ग्राम परोदा पो० बंजोड़ा थाना- धनोरा, जिला कोण्डागांव छ0ग०. के द्वारा आत्मसमर्पण किये, जिन्हे तत्काल प्रोत्साहन राशि 25-25 हजार रूपये प्रदाय किया गया। इसके अतिरिक्त शासन की पुनर्वास नीति के तहत अन्य सुविधाये प्रदाय हेतु वरिष्ठ कार्यालय की ओर पत्र व्यवहार किया गया है। इस दौरान श्री लक्ष्मण सिंह पोटाई, उप पुलिस अधीक्षक (डीआरजी/बस्तर फाईटर्स), श्री युद्धवीर सिंह टोकस, उप कमाण्डेन्ट 188वीं वाहिनी सीआरपीएफ कोण्डागांव, श्री जितेन्द्र कुमार खंडवाल, उप कमाण्डेन्ट 41वीं आईटीबीपी कोण्डागांव, श्री अनमोल श्रीवास असिस्टेन्ट कमाण्डेन्ट 41वीं आईटीबीपी कोण्डागांव, श्री रमेश शोरी निरीक्षक प्रभारी डीआरजी कोण्डागांव, निरीक्षक श्री सुहैल सिद्धीकी, सीआरपीएफ रेंज जगदलपुर, आर.एफ.टी., सी.आर.पी.एफ. रेंज जगदलपुर तथा आईबी, एसआईबी के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

Chhattisgarh Aaj Tak
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)

Related Articles