WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM

Breaking
*अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोण्डागांव जिले के अधिकारियों का बैठक हुआ सम्पन्न।**राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने का घेराव,पेलेट गन से घायल युवक की एफआईआर नहीं होने से 6घंटे तक दिया धरना**वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है, राष्ट्रीयता की कसौटी नही**लाल किले का भाषण और फासीवादी एजेंडा की खुलती परतें**साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”**मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ**महंगाई, बेरोजगारी एवं डीज़ल-पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण करने सहित कमी दूर करने सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशराजनीति

*कोण्डागांव में ‘सहकार से समृद्धि’ योजना के तहत नवगठित सहकारी समितियों का शुभारंभ*

WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)

*सहकारिता देश की आर्थिक मजबूती और किसानों की समृद्धि का प्रभावी माध्यम : विधायक सुश्री उसेंडी*

*छत्तीसगढ़ आजतक,कोण्डागांव, 25 दिसंबर 2024*

सहकारिता, पशुधन और मत्स्य विभाग द्वारा आयोजित एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम में केंद्रीय गृह एवं सहकारी मंत्री श्री अमित शाह के नेतृत्व में “सहकार से समृद्धि” योजना के तहत नवगठित पैक्स, डेयरी और मत्स्य सहकारी समितियों का शुभारंभ किया गया। इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण पर आज ऑडिटोरियम कोण्डागांव में किया गया।
कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं कोण्डागांव विधायक सुश्री लता उसेंडी ने सहकारिता के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि सहकारिता देश की आर्थिक मजबूती और किसानों की समृद्धि का एक प्रभावी माध्यम बन सकती है। अमूल और लिज्जत पापड़ जैसी सहकारी संस्थाएं इसकी बेहतरीन मिसाल हैं। केंद्र और राज्य सरकारें किसानों के निरंतर विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं और इसके लिए कई नई योजनाएं बनाई जा रही हैं।

इस कार्यक्रम में जिले के नवगठित 02 डेरी और 03 मछुआ सहकारी समितियों को पंजीयन प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। इसके साथ ही जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के 125 हितग्राहियों को एटीएम कार्ड वितरित किए गए। मत्स्य विभाग ने 05 मछुआ हितग्राहियों को आइस बॉक्स और 01 मछुआ समिति को जाल प्रदान किए।

इसके अलावा सहकारिता, पशुधन और मत्स्य विभाग ने कार्यक्रम के दौरान सहकारिता विषय पर प्रशिक्षण भी दिया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम सहकारी समितियों की कार्यप्रणाली और उनके विकास के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था।

कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत के निर्देशानुसार आयोजित इस कार्यक्रम में सहकारिता के माध्यम से आर्थिक समृद्धि लाने, किसानों और मछुआरों के जीवनस्तर को बेहतर बनाने, और कृषि और मत्स्य क्षेत्र में स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाने पर आधारित था। साथ ही यह भी सुनिश्चित करने का प्रयास किया गया कि हितग्राहियों को सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर मिले।
इस अवसर पर श्री दीपेश अरोरा, एडीएम श्री चित्रकांत चार्ली ठाकुर, वरिष्ठ सहकारिता निरीक्षक, सहायक मत्स्य अधिकारी, वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी और अन्य विभागीय अधिकारी भी उपस्थित थे।

Chhattisgarh Aaj Tak
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)

Related Articles