Breaking
*बस्तर में सड़कों और पुलों के काम में आएगी तेजी, लोक निर्माण विभाग के सचिव ने अधिकारियों व ठेकेदारों की ली बैठक**सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत की ‘परजीवी’ और ‘कॉकरोच’ वाली टिप्पणी पर मनोज झा की खुली चिट्ठी**जिला कोंडागाँव में नवीन जिला एवं सत्र न्यायालय भवन के निर्माण से बेहतर कार्य-वातावरण निर्मित होगा एवं न्यायिक प्रक्रिया में तेजी के साथ उच्च गुणवत्तायुक्त न्याय सुविधापूर्वक सुलभ हो सकेगा–माननीय श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा मुख्य न्यायाधीश छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर**मुख्य न्यायाधिपति छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा, द्वारा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन,कोण्डागांव का भूमि पूजन एवं शिलान्यास**शिक्षा में गुणात्मक सुधार एवं बोर्ड परीक्षा में बेहतर परिणाम हेतु टीचर्स एसोसिएशन ने शासन को दिया ज्ञापन**जिला न्यायालय परिसर कोण्डागांव में आयोजित नेशनल लोक अदालत**कोंडागांव में बनेगा मल्टी यूटिलिटी सेंटर**अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल,नेशनल लोक अदालत एवं हिट एंड रन के संबंध में जिले के अधिकारियों के साथ बैठक हुआ सम्पन्न**नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में भाजपा ने विशाल जन आक्रोश रैली निकाल, विपक्ष का किया पुतला दहन**नारंगी नदी में जल संरक्षण व पर्यटन विकास हेतु विशेष कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

*सुरक्षाबलों से मुठभेड़ में 25 लाख का इनामी दरभा डिवीजन इंचार्ज हुआ ढेर, झीरम और अरणपुर हमले में भी था शामिल*

*छत्तीसगढ़ आजतक,सुकमा/जगदलपुर 29 मार्च 2025*

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में सुरक्षाबलों को नक्सल विरोधी अभियान में एक और बड़ी सफलता मिली है। आज सुबह केरलापाल थाना क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में 16 नक्सली मारे गए। इनमें झीरम घाटी हमले में शामिल नक्सली जगदीश उर्फ़ बुधरा भी था, जो दरभा डिवीजन का इंचार्ज था और जिस पर ₹25 लाख का इनाम घोषित था। सुरक्षाबलों के मुताबिक, जगदीश वर्ष 2023 में सुकमा के अरणपुर में DRG जवानों पर हमले में भी शामिल था।
बता दें कि इस ऑपरेशन में DRG और CRPF के जवानों ने नक्सलियों के गढ़ में घुसकर बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। मुठभेड़ स्थल से AK-47, SLR, इंसास राइफल, .303 राइफल, रॉकेट लॉन्चर और विस्फोटक सामग्री बरामद की गई है। मुठभेड़ के बाद जब जवान नक्सलियों के शवों को लेकर कैंप लौटे, तो नक्सल ऑपरेशन स्पेशलिस्ट DIG कमल लोचन ने उनका मिठाई खिलाकर स्वागत किया और उनकी बहादुरी की सराहना की। उन्होंने इसे नक्सलवाद के खात्मे की दिशा में एक और बड़ा कदम बताया।

*आईजी सुंदरराज पी. का बयान*
बस्तर आईजी सुंदरराज पी. ने जानकारी दी कि सुकमा-दंतेवाड़ा के सीमावर्ती इलाके में नक्सल कैडर की मौजूदगी की सूचना पर डीआरजी और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम को अभियान पर भेजा गया था। अभियान के दौरान 29 मार्च की रात 8 बजे से कई बार मुठभेड़ हुई, जिसमें अब तक 16 नक्सली मारे गए। इलाके में डिविजनल कमेटी और स्टेट लेवल कमेटी के नक्सली सक्रिय रहते हैं, इसी आधार पर यह ऑपरेशन चलाया गया था।

इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी
आईजी ने बताया कि मारे गए नक्सलियों की पहचान की जा रही है और इलाके में अभी भी सर्च ऑपरेशन जारी है। उन्होंने कहा कि घायल जवानों की हालत स्थिर है और उनके बेहतर इलाज की व्यवस्था की जा रही है

Chhattisgarh Aaj Tak

Related Articles