WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM

Breaking
*आरएसएस के बारे में धूल झोंकने में एक बार फिर नाकाम रहे भागवत**अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोण्डागांव जिले के अधिकारियों का बैठक हुआ सम्पन्न।**राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने का घेराव,पेलेट गन से घायल युवक की एफआईआर नहीं होने से 6घंटे तक दिया धरना**वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है, राष्ट्रीयता की कसौटी नही**लाल किले का भाषण और फासीवादी एजेंडा की खुलती परतें**साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”**मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

*महापौर संजय पांडेय की उपस्थिति मे की गई महत्वपूर्ण बैठक नगर निगम ने की 31 टुल्लू पंप जप्त

WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)

*छत्तीसगढ़ आजतक, जगदलपुर 27 अप्रैल 2025*

जगदलपुर-04 करोड़ 72 लाख 72 हजार जलकर वसूली बाकी

जलकर वसूली अभियान होंगी तेज नहीं देने पर होगी कार्यवाही

सहायक राजस्व निरीक्षक एवं पंप ऑपरेटर मिलकर करेंगे जलकर वसूली

नगर निगम द्वारा जलकर बकायादारों के खिलाफ वसूली को लेकर निगम ने शिकंजा कसना किया प्रारंभ

जगदलपुर- वित्तीय वर्ष 2024-25 की जलकर वसूली बहुत ही कम है वर्ष 2024 -25 के पूर्व के बकाया व वर्तमान वित्तीय वर्ष के जलकर की शत प्रतिशत वसूली करने सोमवार से अभियान चालू किया गया।04 करोड़ 72 लाख 72 हजार जलकर वसूली की जा रही है।
नगर पालिका निगम जगदलपुर के पीएचई अमले द्वारा अभियान चलाकर जलकर वसूली की जाएगी। जिसके तहत गुरुवार महापौर संजय पांडे की उपस्थिति में एवं आयुक्त नगर निगम प्रवीण वर्मा के दिशा निर्देश पर नगर पालिका निगम जगदलपुर में जल कार्य सभापति सुरेश गुप्ता एवं राजस्व सभापति संग्राम सिंह राणा की उपस्थिति में पीएचई एवं राजस्व अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की गई। जिसकी तहत 2024 -25 मे जलकर की मांग 7 करोड़ 67 लाख 45 हजार है अभी तक की जलकर वसूली 31 मार्च तक 2 करोड़ 91 लाख 73 हजार हो पाई है जिसका प्रतिशत 38.16 है.
नगर पालिका निगम जगदलपुर के 48 वार्ड में जल कनेक्शन लेने वालों की संख्या 22311 है। जिसमें 3051 लोगो से 10000 से ऊपर जलकर बकाया है. जिसमें 4 करोड़ 12 लाख 08 हजार की जलकर वसूली बकाया है। सहायक राजस्व निरीक्षक एवं पंप ऑपरेटर मिलकर जलकर की वसूली करेंगे। अभी तक 31 टुल्लू पंप जप्त किए गए हैं।
जगदलपुर के प्रवीर वार्ड मे 66 उपभोक्ताओं से 18 लाख 69 हजार 279 रूपये, विजय वार्ड 42 उपभोक्ताओं से 12 लाख 21 हजार 306, शिव मंदिर वार्ड 42 उपभोक्ताओं से 12 लाख 62 हजार 523 रुपये,भैरम देव वार्ड 72 उपभोक्ताओं से 18 लाख 40 हजार 785, वीर सावरकर वार्ड 42 उपभोक्ताओं से 11 लाख 72 हजार 654 रूपये जलकर वसूली किया जाना बाकी है। समस्त 48 वार्ड मिलाकर 3051 उपभोक्ताओं से जलकर वसूली लेना पाया गया है।
महापौर संजय पांडे ने कहा जल कार्य सभापति सुरेश गुप्ता एवं राजस्व सभापति संग्राम सिंह राणा एवं अधिकारियों के साथ हमारी आज बैठक हुई. जिसमें जल्द से जल्द जलकर वसूली करने का निर्देश दिया है।01 महीने के अंदर अधिकारियों को जलकर वसूलने कहा गया है। टुल्लू पंप जप्ती का भी निर्देश दिया है। जलकर अगर नहीं देते हैं तो चिन्हित करके नल कनेक्शन काटे जाएंगे।अवैध नल कनेक्शन को भी काटा जाएगा।
जलकर सभापति सुरेश गुप्ता एवं राजस्व सभापति संग्राम सिंह राणा ने कहा बकायादारों की जलकर की राशि जमा कराकर असुविधा से बचने की अपील की गई है। इस बैठक में मुख्य रूप से राजस्व निरीक्षक विनय श्रीवास्तव, कुलदीप पाणिग्रही,सब इंजीनियर संजीव कर्ण उपस्थित थे।

Chhattisgarh Aaj Tak
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)

Related Articles