Breaking
*महंगाई, बेरोजगारी एवं डीज़ल-पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण करने सहित कमी दूर करने सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा**एक प्रवक्ता के ‘आखेट’ में झलकती डॉ.आंबेडकर के विचारों से घृणा!**बस्तर में सड़कों और पुलों के काम में आएगी तेजी, लोक निर्माण विभाग के सचिव ने अधिकारियों व ठेकेदारों की ली बैठक**सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत की ‘परजीवी’ और ‘कॉकरोच’ वाली टिप्पणी पर मनोज झा की खुली चिट्ठी**जिला कोंडागाँव में नवीन जिला एवं सत्र न्यायालय भवन के निर्माण से बेहतर कार्य-वातावरण निर्मित होगा एवं न्यायिक प्रक्रिया में तेजी के साथ उच्च गुणवत्तायुक्त न्याय सुविधापूर्वक सुलभ हो सकेगा–माननीय श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा मुख्य न्यायाधीश छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर**मुख्य न्यायाधिपति छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा, द्वारा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन,कोण्डागांव का भूमि पूजन एवं शिलान्यास**शिक्षा में गुणात्मक सुधार एवं बोर्ड परीक्षा में बेहतर परिणाम हेतु टीचर्स एसोसिएशन ने शासन को दिया ज्ञापन**जिला न्यायालय परिसर कोण्डागांव में आयोजित नेशनल लोक अदालत**कोंडागांव में बनेगा मल्टी यूटिलिटी सेंटर**अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल,नेशनल लोक अदालत एवं हिट एंड रन के संबंध में जिले के अधिकारियों के साथ बैठक हुआ सम्पन्न*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

*विद्युत सामग्री की अनुपलब्धता से वार्डवासी हो रहे परेशान,निराकरण नहीं हुआ तो कांग्रेस पार्टी करेगी निगम घेराव– राजेश चौधरी*

शहर की जनता को मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराने में निगम प्रशासन फेल,जनप्रतिनिधि अपनी वाहवाही लूटाने में व्यस्त–सुशील मौर्य

नगर निगम प्रशासन का ध्यानाकर्षण हेतु पार्षददल सहित कांग्रेस पदाधिकारी द्वारा मोमबत्ती जलाकर किया गया विरोध प्रदर्शन*

*छत्तीसगढ़ आजतक, जगदलपुर 19 जून 3025*

आज शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य जी की उपस्थिति में जगदलपुर नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष राजेश चौधरी के नेतृत्व में जगदलपुर नगर निगम में कांग्रेस पार्षददल सहित कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के द्वारा विद्युत सामग्री की कमी के कारण पिछले कई दिनों से बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटें से हो रही जनता की परेशानी को देखते हुए नगर निगम प्रशासन के खिलाफ भगत सिंह, वीर सावरकर वार्ड व शिव मंदिर वार्ड में समस्त वार्डवासीयों के साथ लालटेन व मोमबत्ती जलाकर विरोध प्रदर्शन किया गया।

नेता प्रतिपक्ष राजेश चौधरी ने बताया जगदलपुर नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में विद्युत सामग्री की कमी के कारण पिछले कई दिनों से स्ट्रीट लाइटें बंद पड़ी हैं। इस विषय को लेकर पूर्व में नगर निगम आयुक्त एवं महापौर महोदय को ज्ञापन सौंपा गया था,किंतु आज दिनांक तक न तो कोई ठोस कार्रवाई की गई और न ही जनता की इस मूलभूत समस्या का समाधान हुआ।जनता से जुड़े इस अहम विषय पर नगर निगम प्रशासन यदि शीघ्र कदम नहीं उठाता है,तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा, नगर निगम सरकार अगर इसका निराकरण जल्द से जल्द नहीं करती है तो कांग्रेस पार्टी पूरे पार्षददल सहित कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के साथ नगर निगम जगदलपुर का घेराव करेगी।

शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने कहा जब से भाजपा की नगर निगम में सरकार बनी है तब से शहर की जनता मूलभूत सुविधाओं से वंचित है नगर निगम की इस उदासीनता एवं जनहित की उपेक्षा के विरोधस्वरूप प्रवीर वार्ड, विजय वार्ड व शिव मंदिर वार्ड क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों के साथ मिलकर दीप एवं मोमबत्ती जलाकर प्रकाश व्यवस्था प्रतीकात्मक संचालन के माध्यम से महापौर एवं निगम प्रशासन का ध्यान इस गंभीर समस्या की ओर आकर्षित कर विरोध प्रदर्शन किया गया।

इस दौरान उपनेता प्रतिपक्ष नगर निगम कोमल सेना, वरिष्ठ कांग्रेसी गौरनाथ नाग,अतिरिक्त शुक्ला, प्रकाश अग्रवाल, नन्हा दुबे, पार्षद ज़ाहिद हुसैन,गौतम पानीग्राही, शुभम यदु,आभाष महंती, जस्टिन भवानी,लोकेश चौधरी,सुषमा सुता,निकेत झा,असीम सुता,अजय बिसाई, अनुराग महतो, विजेंद्र ठाकुर,ईश्वर बघेल,ज्योति राव,एस नीला,मनीता राऊत, दुर्योधन कश्यप आदि मौजूद रहे।

Chhattisgarh Aaj Tak

Related Articles