WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM

Breaking
*आरएसएस के बारे में धूल झोंकने में एक बार फिर नाकाम रहे भागवत**अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोण्डागांव जिले के अधिकारियों का बैठक हुआ सम्पन्न।**राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने का घेराव,पेलेट गन से घायल युवक की एफआईआर नहीं होने से 6घंटे तक दिया धरना**वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है, राष्ट्रीयता की कसौटी नही**लाल किले का भाषण और फासीवादी एजेंडा की खुलती परतें**साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”**मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशराजनीति

*सैकड़ों पहुंचे ,जनता कांग्रेस ने दिया धरना ,दहाड़ से गूजा बस्तर*

*प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने अपने अंदाज में बस्तर मुद्दे पर उठाई आवाज*

WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)

सम्भाग अध्यक्ष नवनीत ने उठाये सवाल कहा – बस्तर में यह अधिकारों की आवाज है..

बस्तर में शिक्षा स्वास्थ्य सड़क कानून व्यवस्था के साथ आदिवासियों के हित को लेकर पार्टी ने बुलंद की आवाज

*छत्तीसगढ़ आजतक,जगदलपुर 30 सितम्बर 2024*

आज 30 सितंबर को जनता कांग्रेस पार्टी ने घोषित कार्यक्रम अनुसार जगदलपुर के दन्तेश्वरी मंदिर के सामने बस्तर में जनता के हित एवं विकास से जुड़े मुद्दों पर धरना दिया ।इस दौरान धरने में प्रदेश अध्यक्ष श्री अमित जोगी की उपस्थिति से पूरे समय पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं में उत्साह नजर आता रहा।प्रदेश अध्यक्ष ने दोनों पार्टियों को जमकर आड़े हाथों लिया और बस्तर के विकास को लेकर उन्हें जिम्मेदार ठहराया।पार्टी के संभागीय अध्यक्ष श्री नवनीत चांद ने भी उठाये सवाल और मुद्दों पर कहा कि बस्तर के पलायन किये आदिवासीयों के पुनर्वास,बैलाडीला में मलबे से मृतकों को 1करोड़ मुआवजा के साथ ,जगदलपुर
को उपराजधानी बनाये जानेकेशकाल में जाम जैसे समस्याओं पर स्थायी हल को लेकर जमकर अपनी बात कही।
धरने में संभागीय पदाधिकारी के साथ जिले से आए पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने भी अपनी बात रखी। चौक से सैकड़ो की संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी माननीय श्री अमित जोगी एवं संभागीय अध्यक्ष वह अन्य पदाधिकारी के साथ ज्ञापन देने निकली और अपनी मांगों का ज्ञापन संभाग आयुक्त को सौंपा ।

इस दौरान संभाग के सभी जिले से पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भारी संख्या में उपस्थित रहे

निम्नलिखित मांगों को लेकर पार्टी ने दिया धरना
:-
स्वास्थ्य:-

1) एनएमडीसी द्वारा संचालित एवं घोषित सुपर स्पेशलिटी अस्पताल को जनता के स्वास्थ्य के लिए जल्दी पूरा करने के साथ जगदलपुर में निर्मित सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में उच्च तकनीकी संपन्न सुविधा के साथ विशेषज्ञ चिकित्सकों की शीघ्र भर्ती किया जाए।

2) बस्तर में कार्डियोलॉजी विशेषज्ञ चिकित्सक की भर्ती आवश्यकता है इसकी शीघ्र मांग पूरी हो।

3) दक्षिण बस्तर में मेडिकल कॉलेज खोला जाए।

4) बैलाडीला एनएमडीसी परियोजना के लापरवाही से मलबा बाढ़ पीड़ितों के पुनर्वास सहित मृतकों को एक करोड़ का मुआवजा दिया जाए ।
एवं एनएमडीसी द्वारा जबरन निकल गए आदिवासियों को वापस रखा जाए।

शिक्षा:-
5) केंद्रीय विश्वविद्यालय के साथ संभाग के मुख्यालय में सैनिक स्कूल खोला जाए ।

6) वर्तमान में यथोचित शिक्षण कार्य हेतु अध्यापकों की भर्ती एवं एकल शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए ।

सड़क :-

7) धमतरी से जगदलपुर फोर लेन ,ओरछा से नारायणपुर, दंतेवाड़ा से बैलाडीला, कोंडागांव से भानु प्रतापपुर खराब सड़कों का सड़क का शीघ्र निर्माण हो ।

रेलवे:-

8) राव घाट परियोजना द्वित्तीय फेज नारायणपुर जगदलपुर का निर्माण किया जाए ।
एवं… इंटरसिटी कनेक्टिविटी को लेकर दुर्ग इंटरसिटी का समय परिवर्तन कर पुनः संचालित किया जाए ।

रोजगार:-
9) सरकारी रिक्त पदों में तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी की पदों को बैंकलाग से भर्ती एवं स्थानीय बेरोजगारों को प्राथमिकता के हिसाब से भर्ती किया जाए।

10) नगरनार एनएमडीसी स्टील प्लांट, किरंदुल बचेली में एनएमडीसी लोहा खदान नारायणपुर जिला मे निक्को व बजरंग पावर एंड लोह उत्खनन लिमिटेड (भानु प्रतापपुर )एवं आर्सेलर मित्तल किरंदुल के पदों में स्थानीय लोगों को गैर तकनीकी आधार पर भर्ती एवं तकनीकी रूप से प्राथमिकता के आधार पर रोजगार एवं स्वरोजगार पर प्राथमिकता दिया जाए।

11) कोंडागांव में शक्कर कारखाना खोलने की मांग ।

13) कोंडागांव में मक्का प्रोसेसिंग प्लांट का शीघ्र शुभारंभ एवं शेयर धारकों को लाभ देने की मांग

13)बस्तर खंडपीठ हाईकोर्ट स्थापित किए जाने की मांग।

14) बस्तर जगदलपुर के उप राजधानी बनाएं जाने की मांग।
15 बस्तर में धार्मिक सांप्रदायिक झगड़ों के बीच फैलाई जा रही अशांति के विरुद्ध ठोस कानूनी कार्यवाही और शांति बहाल करते हुए, बेलगाम कानून व्यवस्था को ठीक करने की तरफ सरकार का बड़ा कदम उठाने की मांग

16 सलवा जुडूम एवं नक्सल कारणों के चलते बस्तर से पलायन किए गए, सभी आदिवासियों का, बस्तर में पुनः पुनर्वास की मांग।

17 जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के बस्तर संभाग अध्यक्ष एवं नक्सल प्रभावित जिले के जिला अध्यक्ष संभागीय पदाधिकारी को सुरक्षा प्रदान करने की मांगर,रखी।

इस दौरान जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे एवं बस्तर अधिकार मुक्ति मोर्चा के पदाधिकारी के रूप में, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी, प्रदेश उपाध्यक्षटांकेश्वर भारद्वाज,बस्तर संभाग अध्यक्ष नवनीत चाँद, प्रदेश संगठन मंत्री सौरभ झा, अजीत जोगी युवा मोर्चा अध्यक्षगौरव सिंह, जगदलपुर विधानसभा अध्यक्ष संतोषी सिंह, बस्तर विधानसभा अध्यक्ष नीलांबर भद्रे, चित्रकूट विधानसभा अध्यक्ष भुवनेश्वर नाग, कोंडागांव जिला अध्यक्ष, शंकर नेताम, दंतेवाड़ा जिला अध्यक्ष, रेमो मरकाम, बीजापुर जिला अध्यक्ष गुड्डू कोरसा, सुकमा जिला अध्यक्ष पी प्रसाद राजू, नारायणपुर जिला अध्यक्ष बलिराम का कचलाम, बस्तर संभाग महिला मोर्चा अध्यक्ष बेला तेलाम, अजीत जोगी युवा मोर्चा बस्तर संभाग अध्यक्ष विनोद सोरी, बस्तर संभाग महामंत्री अमित पटेल, रामनाथ नेगी, भारत कौशिक, कोंडागांव जिला महामंत्री, उदय भंडारी, चमन सिंह कश्यप, नारायणपुर नगर मंडल अध्यक्ष नरेंद्र देवांगन, किरण नाग, प्रिया यादव, विजय झाड़ी, ओम मरकाम, रोशन झाड़ी, रामु नाग, बैलाडीला यूनियन अध्यक्ष लखमा कोराम, खुरसु मौर्य आदि पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे!

Chhattisgarh Aaj Tak
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)

Related Articles