WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM

Breaking
*आरएसएस के बारे में धूल झोंकने में एक बार फिर नाकाम रहे भागवत**अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोण्डागांव जिले के अधिकारियों का बैठक हुआ सम्पन्न।**राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने का घेराव,पेलेट गन से घायल युवक की एफआईआर नहीं होने से 6घंटे तक दिया धरना**वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है, राष्ट्रीयता की कसौटी नही**लाल किले का भाषण और फासीवादी एजेंडा की खुलती परतें**साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”**मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ*

छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

बोर्ड परीक्षाओं में सफलता हेतु प्रेरित करने ‘हम होंगे कामयाब कैंपेन‘ का हुआ आयोजन*

WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)

जिले सभी हाई स्कूलों के विद्यार्थियों को वीडियो कॉन्फ्रेसिंग द्वारा दिया गया मार्गदर्शन*

कोंडागांव 1 फरवरी 2024–कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देशानुसार जिले में परीक्षा के समय और उसके बाद विद्यार्थियों के सहयोग लिए विशेष पहल के तहत ‘हम होंगे कामयाब कैंपेन‘ का आयोजन किया जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों को संबंधित अवधारणाओं को समझने, उन्हें स्वस्थ मानसिकता रखने के लिए प्रेरित करने और पढ़ाई के दौरान और उसके बाद तनाव से बचने के लिए एक माध्यम प्रदान करना है। इसके तहत गुरूवार को जिला प्रशासन एवं यूनिसेफ के सहयोग से जिला मुख्यालय के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग हॉल से जिले के सभी हाई स्कूलों के विद्यार्थियों के साथ एक सहायक सत्र आयोजित किया गया। इस सत्र में विद्यार्थियों को विभिन्न मुद्दों पर समझाइश देते हुए उनके प्रश्नों के निवारण के साथ उन्हें पढ़ाई में सफलता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर विद्यार्थियों के साथ बातचीत करते हुए अपर कलेक्टर चित्रकांत चार्ली ठाकुर उन्हें पढ़ाई करने के तरीकों आत्म-नियंत्रण बनाए रखने के संबंध में सुझाव देते हुए अपना लक्ष्य को स्पष्ट कर उसी दिशा में आगे बढ़ने हेतु प्रेरित किया गया। उन्होंने जिले के सभी विद्यार्थियों को आगामी परीक्षाओं के लिए शुभकामनाएं भी दी।
जिला परियोजना अधिकारी साक्षरता मिशन वेणु गोपाल राव ने विद्यार्थियों को पढ़ाई में एक अच्छे माहौल बनाए रखने के लिए आपसी सहयोग के महत्व को बताया। उन्होंने विद्यार्थियों को अपनी समस्याओं को खुले मन से चर्चा कर समाधान प्राप्ती के तरीकों से भी बच्चों को अवगत कराया।
इस कार्यक्रम में जिले के सभी हाई स्कूलों के विद्यार्थियों ने अपने प्रश्नों को साझा करते हुए उनके समाधान हेतु सुझाव प्राप्त किए। इसके माध्यम से सभी विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों के साथ एक सीधा संवाद स्थापित किया और उनके मनोबल को बढ़ाने के लिए उन्हें समर्थन और प्रेरणा प्रदान की।
इस अवसर पर जिला अस्पताल की मनोचिकित्सक मधु बघेल द्वारा बच्चों को उनकी समस्याओं को समझने और समाधान करने के लिए सही मार्गदर्शन प्रदान किया गया ताकि वे आगामी परीक्षा में सफलता प्राप्त कर सकें। जिला समन्वयक युवोदय पॉल कुमार नाग ने विद्यार्थियों को उनके परीक्षा के दौरान स्वस्थ मानसिकता रखने के लिए प्रेरित करते हुए उन्हें योग और ध्यान का अभ्यास करने का भी सुझाव दिया गया, जो उन्हें तनाव मुक्त रखने में मदद कर सकता है। ज्ञात हो कि ‘हम होंगे कामयाब चौंपियन‘ अभियान के माध्यम से विद्यार्थियों को पढ़ाई के दौरान सकारात्मक भावना बनाए रखने का संदेश दिया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य विद्यार्थियों को प्रेरित करना है कि वे अपने लक्ष्यों की प्राप्ति में सक्षम हैं और वे हमेशा सकारात्मक रहें। जिला सलाहकार यूनिसेफ प्रियंका वर्मा द्वारा शिक्षकों से आग्रह किया गया कि वे इस पहल का सकारात्मक समर्थन करें और जिले के विद्यार्थियों को इस प्रेरणादायक कार्यक्रम में सक्रिय रूप से भाग लें। इससे न केवल विद्यार्थियों को मार्गदर्शन मिलेगा, बल्कि जिले का शिक्षा संबंधित क्षेत्र भी नई ऊँचाइयों की ओर बढ़ेगा।

Chhattisgarh Aaj Tak
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)

Related Articles