WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM

Breaking
*आरएसएस के बारे में धूल झोंकने में एक बार फिर नाकाम रहे भागवत**अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोण्डागांव जिले के अधिकारियों का बैठक हुआ सम्पन्न।**राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने का घेराव,पेलेट गन से घायल युवक की एफआईआर नहीं होने से 6घंटे तक दिया धरना**वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है, राष्ट्रीयता की कसौटी नही**लाल किले का भाषण और फासीवादी एजेंडा की खुलती परतें**साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”**मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशराजनीति

*स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार अभियान का हुआ शुभारंभ*

WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)

*रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन*

*छत्तीसगढ़ आजतक,कोण्डागांव, 17 सितंबर 2025*

“स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार” विशेष अभियान का शुभारंभ बुधवार को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा वर्चुअल माध्यम से पूरे देश में किया गया। इस दौरान शुभारंभ कार्यक्रम में प्रधानमंत्री के संबोधन का प्रसारण जिला अस्पताल में आयोजित कार्यक्रम में दिखाया गया। अभियान के तहत जिला अस्पताल में आयोजित कार्यक्रम में बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं कोण्डागांव विधायक सुश्री लता उसेण्डी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में कलेक्टर श्रीमती नुपूर राशि पन्ना, पुलिस अधीक्षक श्री वाय अक्षय कुमार, नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष श्री नरपति पटेल, पूर्व विधायक श्री सेवक राम नेताम सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे। इस दौरान विधायक एवं कलेक्टर ने जिला अस्पताल आयोजित रक्तदान शिविर में रक्तदाताओं से मिलकर उन्हें प्रमाणपत्र वितरित किए कुल 19 यूनिट रक्त रक्तदान शिविर में प्राप्त हुआ। साथ ही हमर लैब का भी निरीक्षण कर वहां संचालित स्वास्थ्य जांच और आवश्यक मशीनरी के बारे में जानकारी ली गई। चिकित्सकों द्वारा जानकारी दी गई कि 115 में से केवल 55 जांच ही रसायनों एवं उपकरणों के आभाव में हो रही है। शेष जांच शुरू करने हेतु आवश्यक संसाधनों की व्यवस्था करने के निर्देशित किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक सुश्री उसेण्डी ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी ने अभियान के शुभारंभ अवसर पर पूरे समाज से आग्रह किया है कि स्वस्थ समाज का निर्माण करना है तो स्वस्थ नारी और सशक्त नारी के लिए इस दिशा में कार्य करना है। उन्होंने कहा कि मानव संसाधन मजबूत होगा तभी हम अपने सभी लक्ष्यों को पूर्ण कर पाएंगे और कमजोर होगा तो कोई न कोई बाधाएं आती रहेंगी। उन्होंने कि इस अभियान सभी नागरिकों और जनप्रतिनिधियों की भागीदारी भी बहुत आवश्यक है तभी हम जिले को स्वास्थ्य के क्षेत्र में अग्रणी बना सकेंगे।

नगर पालिका अध्यक्ष श्री नरपति पटेल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर शुरू हो रहे सेवा पखवाड़ा में अधिक से अधिक जन भागीदारी की अपील की।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जानकारी दी गई कि यह 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर 2025 तक चलेगा। इसके तहत जिलेभर में कई गतिविधियाँ संचालित की जाएँगी। स्वास्थ्य विभाग ब्लॉक और जिला स्तर पर गर्भवती माताओं की स्वास्थ्य जांच, मातृ एवं शिशु सुरक्षा कार्ड का वितरण और बाल मृत्यु दर कम करने के लिए 19 वर्ष तक की आयु की छूटे हुए बच्चों की स्वास्थ्य जांच की जाएगी। इसके साथ ही किशोरियों और महिलाओं में एनीमिया की पहचान कर उपचार एवं परामर्श दिया जाएगा। लोगों को शादी का सही उम्र के बारे में जानकारी दी जायेगी ताकि कम उम्र में शादी के दुष्परिणाम से बचा जा सके, व्यक्तिगत स्वच्छता, स्वस्थ दिनचर्या एवं पोषण आहार के बारे में बताया जाएगा। इस अभियान में विशेषज्ञ चिकित्सक, सीएचसी-पीएचसी टीम, मोबाइल मेडिकल यूनिट, एएनएम और अन्य स्वास्थ्यकर्मी सक्रिय भूमिका निभाएगा।

इस अवसर पर श्री मनोज जैन, पार्षदगण सहित जिला पंचायत सीईओ श्री अविनाश भोई, अपर कलेक्टर श्री चित्रकांत चार्ली ठाकुर सहित मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर के चतुर्वेदी एवं सिविल सर्जन सह अस्पताल अधीक्षक डॉ. प्रेम सिंह मंडावी, डीपीएम भावना महलवार उपस्थित थे।

Chhattisgarh Aaj Tak
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)

Related Articles