WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM

Breaking
*अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोण्डागांव जिले के अधिकारियों का बैठक हुआ सम्पन्न।**राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने का घेराव,पेलेट गन से घायल युवक की एफआईआर नहीं होने से 6घंटे तक दिया धरना**वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है, राष्ट्रीयता की कसौटी नही**लाल किले का भाषण और फासीवादी एजेंडा की खुलती परतें**साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”**मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ**महंगाई, बेरोजगारी एवं डीज़ल-पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण करने सहित कमी दूर करने सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

*कृषि महाविद्यालय कन्या छात्रावास की छात्राओं हेतु स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित*

WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)

*छत्तीसगढ़ आजतक,जगदलपुर, 08 अगस्त 2025*

स्वास्थ्य विभाग द्वारा शुक्रवार को कुम्हरावंड स्थित शहीद गुंडाधूर कृषि महाविद्यालय के मैना एवं इंद्रावती कन्या छात्रावास की छात्राओं के लिए एक महत्वपूर्ण स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम में खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. वीके ठाकुर, अधिष्ठाता शहीद गुंडाधूर कृषि महाविद्यालय डॉ. आरएस नेताम और वरिष्ठ छात्रावास अधीक्षक डॉ. एके ने सक्रिय योगदान दिया।
कार्यक्रम में खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. ठाकुर और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छात्राओं को पीलिया, सर्दी, बुखार, टाइफाइड और अन्य मौसमी बीमारियों के प्राथमिक उपचार, बचाव के उपाय और स्वच्छता बनाए रखने के लिए आवश्यक सुझाव दिए। उपस्थित छात्राओं ने विभिन्न प्रकार की बीमारियों के उपचार और बचाव के संबंध में खुलकर चर्चा की और अपने शंकाओं का निवारण किया। यह स्वास्थ्य जागरूकता अभियान स्वास्थ्य विभाग द्वारा छात्राओं के स्वास्थ्य के प्रति सजगता बढ़ाने के उद्देश्य से चलाया गया।
इस स्वास्थ्य जागरूकता अभियान के दौरान स्वास्थ्य विभाग के डाॅ. चम्पेश्वरी ध्रुव, डॉ. दीपक कुमार पाणिग्राही के साथ ही कृषि महाविद्यालय के श्री एमबी तिवारी, श्रीमती विद्यावती भगत, पी लक्ष्मी, ओजस्वी दीवान, छात्रावास प्रीफेक्ट रूपाली भारद्वाज के साथ ही मैना और इंद्रावती कन्या छात्रावास की लगभग 180 छात्राएं उपस्थित थे।

*सिटी ब्यूरो जगदलपुर जय प्रकाश सिंह (मुनमुन सिंह)*

Chhattisgarh Aaj Tak
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)

Related Articles