WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM

Breaking
*अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोण्डागांव जिले के अधिकारियों का बैठक हुआ सम्पन्न।**राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने का घेराव,पेलेट गन से घायल युवक की एफआईआर नहीं होने से 6घंटे तक दिया धरना**वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है, राष्ट्रीयता की कसौटी नही**लाल किले का भाषण और फासीवादी एजेंडा की खुलती परतें**साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”**मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ**महंगाई, बेरोजगारी एवं डीज़ल-पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण करने सहित कमी दूर करने सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा*

कोंडागांवखेलछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

*विधायक सुश्री उसेंडी के मुख्य आतिथ्य में बस्तर ओलंपिक का भव्य शुभारंभ*

WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)

*खेलों से बदल रहा है बस्तर का चेहरा*

*छत्तीसगढ़ आजतक,कोंडागांव, 12 नवंबर 2025*

जनप्रतिनिधियों और खिलाड़ियों के बीच हुई उत्साहजनक रस्साकस्सी के साथ बुधवार को बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं विधायक सुश्री लता उसेंडी के मुख्य आतिथ्य में खेलो इंडिया मैदान, कनेरा रोड में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक का भव्य शुभारंभ हुआ। बस्तर संभाग के अंदरूनी क्षेत्रों की प्रतिभाओं को एक मंच देने और युवाओं को मुख्यधारा से जोड़ने के उद्देश्य से यह आयोजन पूरे संभाग में ब्लॉक और जिला स्तर पर किया जा रहा है।
कोंडागांव जिले में ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिताओं के सफल आयोजन के बाद आज से जिला स्तरीय मुकाबलों की शुरुआत हुई है। इस वर्ष जिलेभर से 59,609 खिलाड़ियों ने अपना पंजीयन कराया है। खिलाड़ियों के लिए भोजन, स्वास्थ्य जांच, बैठने और पेयजल की समुचित व्यवस्था की गई है। यह प्रतियोगिता 15 नवम्बर तक चलेगी।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक सुश्री लता उसेंडी ने कहा कि बस्तर ओलंपिक केवल खेल नहीं, बल्कि सामाजिक परिवर्तन का माध्यम बन गया है। उन्होंने कहा, “मुख्यधारा से भटके लोगों को समाज से जोड़ने और बस्तर के विकास में भागीदारी दिलाने की यह अनोखी पहल है। जो खिलाड़ी मैदान में मेहनत करेगा, उसका समय जरूर आएगा।”
कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने खिलाड़ियों से नियमों का पालन करने और पूरे मनोयोग से खेल में भाग लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी संभाग स्तर पर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे, मैं आशा करती हूँ की वहां भी जिले का नाम रोशन करेंगे। नगर पालिका अध्यक्ष श्री नरपति पटेल ने कहा कि यह आयोजन पारंपरिक और आधुनिक खेलों का संगम है, जो अंदरूनी क्षेत्रों की प्रतिभाओं को निखारने का एक सशक्त मंच बन गया है।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रीता सोरी, जनपद अध्यक्ष श्रीमती अनीता कोर्राम, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती भगवती नेताम, जनपद उपाध्यक्ष श्री टोमेंद्र ठाकुर, नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री जसकेतू उसेंडी, दीपेश अरोरा, मनोज जैन, सुश्री सोना मणि, जीतू सुराना सहित जिला पंचायत सीईओ श्री अविनाश भोई, स्थानीय जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में बस्तर ओलम्पिक का यह आयोजन बस्तर के युवाओं में नई ऊर्जा और विश्वास के साथ परिवर्तन की लहर ला रहा है। बस्तर के युवा अब बंदूक नहीं, बल्कि जुडो, तीरंदाजी, कबड्डी और हॉकी के मैदानों से अपनी नई पहचान गढ़ रहा है। जिसके तहत खेलों को सामाजिक एकता और विकास का माध्यम बन रहा है। खेलों के माध्यम से जहां युवाओं में आत्मविश्वास और अनुशासन बढ़ा है, वहीं ग्रामीण अंचलों में सकारात्मक माहौल का निर्माण हुआ है। यह आयोजन ‘खेलों से विकास, खेलों से विश्वास’ की भावना को साकार कर रहा है।

Chhattisgarh Aaj Tak
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)

Related Articles