WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM

Breaking
*अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोण्डागांव जिले के अधिकारियों का बैठक हुआ सम्पन्न।**राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने का घेराव,पेलेट गन से घायल युवक की एफआईआर नहीं होने से 6घंटे तक दिया धरना**वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है, राष्ट्रीयता की कसौटी नही**लाल किले का भाषण और फासीवादी एजेंडा की खुलती परतें**साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”**मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ**महंगाई, बेरोजगारी एवं डीज़ल-पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण करने सहित कमी दूर करने सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

*भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर जनजातीय गौरव दिवस का भव्य आयोजन*

WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)

*विधायक सुश्री लता उसेण्डी मुख्य अतिथि के रूप में हुए सम्मिलित*

*छत्तीसगढ़ आजतक,कोंडागांव, 15 नवंबर 2025*

जिला प्रशासन एवं आदिवासी विकास विभाग के संयुक्त तत्वाधान में भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर आज स्थानीय एनसीसी मैदान में जनजातीय गौरव दिवस एवं शहीद वीर नारायण सिंह स्मृति लोक कला महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं कोंडागांव विधायक सुश्री लता उसेण्डी ने शिरकत की।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सुश्री उसेण्डी ने भगवान बिरसा मुंडा के जीवन संघर्ष, त्याग और आदिवासी समाज के गौरव को सुरक्षित रखने में उनके योगदान को स्मरण करते हुए कहा कि भगवान बिरसा मुंडा सिर्फ महान स्वतंत्रता सेनानी ही नहीं, बल्कि आदिवासी समाज के आत्मसम्मान और स्वाभिमान के अद्वितीय प्रतीक हैं। उनके विचार, आंदोलन और आदर्श आज भी देश के युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। उन्होंने शहीद वीर नारायण सिंह के बलिदान को याद करते हुए उन्हें नमन किया। विधायक सुश्री उसेण्डी ने कहा कि अपनी मूल संस्कृति और परंपराओं को संरक्षित रखना हम सभी की जिम्मेदारी है, जिसके लिए निरंतर प्रयास जरूरी है। उन्होंने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में जनजातीय समाज के कल्याण और विकास के लिए पहली बार जनजातीय कार्य मंत्रालय की स्थापना की गई थी। आज केंद्र और राज्य सरकार द्वारा जनजातीय समुदाय की शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और सांस्कृतिक संरक्षण के लिए कई कल्याणकारी योजनाएँ चलाई जा रही हैं, जिनका लाभ पात्र परिवारों तक सुनिश्चित रूप से पहुँचाया जा रहा है। धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत जनजातीय ग्रामों के सर्वांगीण विकास हेतु व्यापक कार्ययोजना तैयार की जा रही है।

कार्यक्रम में पूर्व विधायक श्री सेवक राम नेताम, नगर पालिका अध्यक्ष श्री नरपति पटेल सहित अन्य अतिथियों ने भी संबोधित करते हुए जनजातीय गौरव दिवस को आदिवासी परंपरा, संस्कृति और सामुदायिक एकता को सुदृढ़ करने का महत्वपूर्ण अवसर बताया। उन्होंने समाज को आगे बढ़ने और अपनी सांस्कृतिक पहचान को संरक्षित रखने का संदेश दिया। कार्यक्रम में जनजातीय लोकनृत्य दलों द्वारा पारंपरिक कला और संस्कृति की मनमोहक प्रस्तुतियाँ दी गईं।
इस कार्यक्रम में शहीद वीर नारायण सिंह स्मृति लोक कला महोत्सव में जनजातीय लोकदल ने विभिन्न जनपद पंचायतों से सम्मिलित होकर अपनी प्रस्तुती दी। साथ ही एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के बच्चों ने भगवान बिरसा मुण्डा जी के जीवन पर आधारित नाट्य प्रस्तुति दी। इस अवसर पर नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री जसकेतु उसेण्डी, जिला पंचायत सदस्य श्री नंदलाल राठौर श्री दीपेश अरोरा, श्री मनोज जैन, स्थानीय जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि तथा आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त श्री कृपेन्द्र तिवारी, बड़ी संख्या में जनजातीय समुदाय के लोग और स्कूली छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।

Chhattisgarh Aaj Tak
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)

Related Articles