WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM

Breaking
*अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोण्डागांव जिले के अधिकारियों का बैठक हुआ सम्पन्न।**राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने का घेराव,पेलेट गन से घायल युवक की एफआईआर नहीं होने से 6घंटे तक दिया धरना**वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है, राष्ट्रीयता की कसौटी नही**लाल किले का भाषण और फासीवादी एजेंडा की खुलती परतें**साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”**मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ**महंगाई, बेरोजगारी एवं डीज़ल-पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण करने सहित कमी दूर करने सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

*जगदलपुर में जिला स्तरीय युवा महोत्सव का भव्य आयोजन*

WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)

*युवाओं को मिला प्रोत्साहन का मंच*

*विजेताओं को विधायक श्री किरण सिंह देव ने किया पुरस्कृत*

*छत्तीसगढ़ आजततक,जगदलपुर, 20दिसम्बर 2025*

जिला स्तरीय युवा महोत्सव का गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण आयोजन इंदिरा प्रियदर्शिनी स्टेडियम परिसर स्थित खेल एवं युवा कल्याण विभाग के कार्यालय में शनिवार 20 दिसंबर को किया गया। युवा महोत्सव के समापन के अवसर पर विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर जगदलपुर विधायक श्री किरण सिंह देव मुख्य अतिथि तथा जिला पंचायत सदस्य एवं खेल एवं युवा कल्याण समिति के सभापति श्री बनवासी मौर्य अध्यक्ष के रूप में उपस्थित रहे। महोत्सव का उद्देश्य जिले की उभरती युवा प्रतिभाओं को मंच प्रदान कर उनका मनोबल बढ़ाना रहा।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जगदलपुर विधायक श्री किरण सिंह देव ने युवाओं के प्रति अपने विशेष लगाव को व्यक्त किया। उन्होंने अपने विलंब के लिए क्षमा याचना करते हुए कहा कि व्यस्त कार्यक्रमों के बावजूद बस्तर के प्रतिभावान युवाओं से मिलने का अवसर वे किसी भी कीमत पर नहीं छोड़ना चाहते थे। उन्होंने कहा कि बस्तर कला, संस्कृति और प्रतिभाओं की दृष्टि से समृद्ध अंचल है और यहां के युवाओं में अपार संभावनाएं हैं।
इस दौरान श्री देव ने कहा कि बस्तर में शीघ्र ही ‘बस्तर पण्डूम’ का भव्य आयोजन किया जाएगा, जो क्षेत्रीय संस्कृति और प्रतिभाओं को नई पहचान देगा। उन्होंने विजेता प्रतिभागियों को बधाई देते हुए उन्हें निरंतर आगे बढ़ने और अंचल का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया तथा हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।
वहीं खेल एवं युवा कल्याण समिति के सभापति श्री बनवासी मौर्य ने अपने संबोधन में शासन द्वारा संचालित विभिन्न युवा कल्याण योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि युवाओं को आगे बढ़ाने और उन्हें बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ही उन्होंने समिति के सभापति का दायित्व स्वीकार किया है। अंत में उन्होंने सभी प्रतिभागियों एवं उपस्थित जनों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए मां दंतेश्वरी की कृपा बने रहने की प्रार्थना की। इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर सुश्री नंदिनी साहू सहित शिक्षकगण एवं प्रतिभागी युवा शामिल थे।

*सिटी ब्यूरो जगदलपुर जय प्रकाश सिंह (मुनमुन सिंह)*

Chhattisgarh Aaj Tak
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)

Related Articles