Breaking
*मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ**महंगाई, बेरोजगारी एवं डीज़ल-पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण करने सहित कमी दूर करने सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा**एक प्रवक्ता के ‘आखेट’ में झलकती डॉ.आंबेडकर के विचारों से घृणा!**बस्तर में सड़कों और पुलों के काम में आएगी तेजी, लोक निर्माण विभाग के सचिव ने अधिकारियों व ठेकेदारों की ली बैठक**सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत की ‘परजीवी’ और ‘कॉकरोच’ वाली टिप्पणी पर मनोज झा की खुली चिट्ठी**जिला कोंडागाँव में नवीन जिला एवं सत्र न्यायालय भवन के निर्माण से बेहतर कार्य-वातावरण निर्मित होगा एवं न्यायिक प्रक्रिया में तेजी के साथ उच्च गुणवत्तायुक्त न्याय सुविधापूर्वक सुलभ हो सकेगा–माननीय श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा मुख्य न्यायाधीश छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर**मुख्य न्यायाधिपति छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा, द्वारा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन,कोण्डागांव का भूमि पूजन एवं शिलान्यास*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

*आदि कर्मयोगी अभियान और रजत महोत्सव को दें प्राथमिकता*

*कलेक्टर ने साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में दिए निर्देश*

*छत्तीसगढ़ आजतक,कोण्डागांव, 27 अगस्त 2025*

कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने बुधवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा बैठक ली। बैठक में उन्होंने आदि कर्मयोगी अभियान और रजत महोत्सव को प्राथमिकता देते हुए इसके बेहतर क्रियान्वयन हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया। साथ ही लगातार बारिश को देखते हुए बाढ़ नियंत्रण एवं रोकथाम हेतु सतर्क रहने को कहा। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री जन दर्शन, जन शिकायत पोर्टल एवं कलेक्टर जनदर्शन में प्राप्त आम नागरिकों की शिकायतों पर कार्यवाही की जानकारी ली और लंबित आवेदनों के शीघ्र निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।
बैठक में शिक्षा विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने सभी बीईओ को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु अपने दायित्वों का निर्वहन गंभीरता के साथ करें। श्रम विभाग से श्रम पंजीयन की स्थिति की जानकारी ली और ही दीदी ई रिक्शा योजना से अधिक से अधिक महिलाओं को लाभान्वित करने हेतु निर्देशित किया। स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने जिले में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने मलेरिया उन्मूलन पर जोर देते हुए इसके रोकथाम के लिए सतत जांच के साथ प्रभावी उपाय करने हेतु स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया। साथ ही सभी एंबुलेस के आवश्यक रख-रखाव के साथ समुचित संचालन सुनिश्चित करने को कहा। कलेक्टर ने उच्च जोखिम वाले गर्भवती महिलाओं की पहचान प्राथमिकता के साथ समय पर करने हेतु निर्देशित किया। इसके अलावा संस्थागत प्रसव, एमआर वैक्सीनेशन, आयुष्मान कार्ड में प्रगति लाने एवं रेडक्रॉस सोसायटी की सदस्यता बढ़ाने पर के संबंध में भी निर्देश दिए।
जिले में निर्माणाधीन विद्यालय, आश्रम, छात्रावास एवं अस्पताल के भवनों सहित विभिन्न निर्माण कार्यों की भी कलेक्टर ने विस्तृत समीक्षा की और संबंधित निर्माण एजेंसियों को समयबद्ध तरीके से गुणवत्तापूर्ण कार्य हेतु निर्देशित किया। उन्होंने केशकाल बायपास निर्माण, नारायणपुर व कोडागांव राष्ट्रीय राजमार्ग और रेलवे लाईन से संबंधित अब तक की प्रगति की भी जानकारी ली। बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना के स्वीकृत कार्यों के निर्माण में प्रगति लाने हेतु निर्देशित किया और एग्रीस्टैक पोर्टल में किसानों के पंजीयन की प्रगति की समीक्षा सहित अन्य विषयों पर चर्चा हुई। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री अविनाश भोई, अपर कलेक्टर श्री चित्रकांत चार्ली ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Chhattisgarh Aaj Tak

Related Articles