जिला एवं सत्र न्यायाधीश महोदय कोण्डागांव के विश्राम कक्ष में आयोजित सामान्य समिति का बैठक
जिला एवं सत्र न्यायाधीश महोदय कोण्डागांव के विश्राम कक्ष में आयोजित सामान्य समिति का बैठक
कोंडागांव 09 फरवरी 2024–आज दिनांक 09 फरवरी 2024 को माननीय श्री उत्तरा कुमार कश्यप जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव एवं श्रीमान कुणाल दुदावत कलेक्टर कोण्डागांव, श्रीमान वाय अक्षय कुमार पुलिस अधिक्षक कोण्डागांव, श्रीमती यशोदा नाग मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोण्डागांव एवं श्रीमती अम्बा शाह सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव के उपस्थिति में सामान्य समिति का बैठक रखा गया। जिसमें आगामी दिनांक 09.03.2024 को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत में समस्त राजस्व विभागों के अधिक से अधिक प्रकरणों को रखे जाने तथा नेशनल लोक में राजस्व प्रकरणों को निराकरण हेतु खण्डपीठ अधिकारी का गठन किये जाने के संबंध में, माननीय उच्चतम न्यायालय के द्वारा रिट पिटिशन क्रमांक 427/2022 बचपन बचाआें आंदोलन के विरूद्घ यूनियन ऑफ इंडिया व अन्य पारित आदेश दिनांक 19.09.2022 के परिपालन में गुमशुदा बच्चों और बच्चों के अलावा दर्घटनाओ में मृतक की पहचान, सड़क पर घुमने वाले मानसिक रूप से अस्वस्थ व्यक्तियों की पहचान करने तथा छोटे बच्चों के गुम होने या चौंक चौराआें पर उनकी भिक्षावृति में लिप्त पाये जाते है जिसके लिए पत्येक व्यक्ति व बच्चों का आधार कार्ड बनाने के संबंध में, विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन करने में प्रशासन के द्वारा सहयोग पदान करने के संबंध में एवं चिकित्सा शिविर का प्रत्येक माह में एक बार लगाए जाने के संबध में विस्तार से चर्चा किया गया।



