WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM

Breaking
*आरएसएस के बारे में धूल झोंकने में एक बार फिर नाकाम रहे भागवत**अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोण्डागांव जिले के अधिकारियों का बैठक हुआ सम्पन्न।**राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने का घेराव,पेलेट गन से घायल युवक की एफआईआर नहीं होने से 6घंटे तक दिया धरना**वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है, राष्ट्रीयता की कसौटी नही**लाल किले का भाषण और फासीवादी एजेंडा की खुलती परतें**साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”**मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

*नगर पालिका की सामान्य सभा की प्रथम बैठक आयोजित*

WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)

*नियम उल्लंघन पर होगी कार्रवाई*

*छत्तीसगढ़ आजतक,कोण्डागांव, 24 मार्च 2025*

नगर पालिका के नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री नरपति पटेल की अध्यक्षता में सामान्य सभा की प्रथम बैठक आयोजित की गई। बैठक में 1 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की अनुशंसा की गई। इसके तहत विकास नगर गार्डन के सौंदर्यीकरण हेतु निविदा जारी की गई। वहीं, शहर विकास योजना के तहत 30 करोड़ रुपये के कार्यों की कार्य योजना तैयार की गई। बैठक में नगरपालिका क्षेत्र में स्वच्छता और व्यवस्था बनाए रखने के लिए सख्त निर्णय लिए गए। नालियों में कचरा फेंकने और सड़कों पर निर्माण सामग्री रखने वालों पर जुर्माना लगाने का फैसला किया गया। इसके अलावा, ग्रीष्मकाल में मोटर पंप से पानी खींचने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए उनकी मोटर ज़ब्त करने और नल कनेक्शन विच्छेद करने का निर्णय लिया गया। बैठक में यह भी तय किया गया कि जो दुकानदार लंबे समय से दुकान लेकर प्रीमियम राशि जमा नहीं कर रहे हैं, उनकी दुकानें निरस्त की जाएंगी। इसी तरह, सामुदायिक भवन को लेकर आई शिकायतों पर उसे निरस्त करने का निर्णय लिया गया। नगर क्षेत्र में व्यावसायिक होर्डिंग लगाने से पहले अनुमति लेना अनिवार्य होगा। बिना अनुमति लगाए गए होर्डिंग पर कार्रवाई की जाएगी। बैठक में नगर के गोठान का संचालन यादव गौसेना सेवा समिति को देने का निर्णय लिया गया।
इस अवसर पर नगर पालिका परिषद के उपाध्यक्ष श्री जसकेतु उसेंडी, मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री दिनेश डे सहित सभी पार्षदगण उपस्थित रहे।

Chhattisgarh Aaj Tak
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)

Related Articles