Breaking
*मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ**महंगाई, बेरोजगारी एवं डीज़ल-पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण करने सहित कमी दूर करने सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा**एक प्रवक्ता के ‘आखेट’ में झलकती डॉ.आंबेडकर के विचारों से घृणा!**बस्तर में सड़कों और पुलों के काम में आएगी तेजी, लोक निर्माण विभाग के सचिव ने अधिकारियों व ठेकेदारों की ली बैठक**सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत की ‘परजीवी’ और ‘कॉकरोच’ वाली टिप्पणी पर मनोज झा की खुली चिट्ठी**जिला कोंडागाँव में नवीन जिला एवं सत्र न्यायालय भवन के निर्माण से बेहतर कार्य-वातावरण निर्मित होगा एवं न्यायिक प्रक्रिया में तेजी के साथ उच्च गुणवत्तायुक्त न्याय सुविधापूर्वक सुलभ हो सकेगा–माननीय श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा मुख्य न्यायाधीश छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर**मुख्य न्यायाधिपति छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा, द्वारा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन,कोण्डागांव का भूमि पूजन एवं शिलान्यास*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशराजनीति

*जिला पंचायत के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का प्रथम सम्मेलन संपन्न*

*छत्तीसगढ़ आजतक,कोण्डागांव, 10 मार्च 2025*

त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन-2025 के अंतर्गत जिला पंचायत कोण्डागांव के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का प्रथम सम्मेलन आज जिला पंचायत के सभाकक्ष में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर जिला पंचायत की नव-निर्वाचित अध्यक्ष श्रीमती रीता शोरी, उपाध्यक्ष श्री हीरा सिंह नेताम तथा सभी सदस्यों ने अपने दायित्वों का पूर्ण निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने की प्रतिज्ञा ली ।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अध्यक्ष श्रीमती रीता शोरी और उपाध्यक्ष श्री हीरा सिंह नेताम ने सभी नवनिर्वाचित सदस्यों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विश्वास जताया कि वे जनता की अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे और अपने-अपने क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।
इस अवसर पर नगर पालिका परिषद कोंडागांव उपाध्यक्ष श्री जसकेतु उसेंडी, श्री दीपेश अरोरा, श्री मनोज जैन, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अविनाश भोई, उप संचालक पंचायत श्री बलराम मोरे सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं अधिकारीगण उपस्थित थे।

Chhattisgarh Aaj Tak

Related Articles