WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM

Breaking
*आरएसएस के बारे में धूल झोंकने में एक बार फिर नाकाम रहे भागवत**अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोण्डागांव जिले के अधिकारियों का बैठक हुआ सम्पन्न।**राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने का घेराव,पेलेट गन से घायल युवक की एफआईआर नहीं होने से 6घंटे तक दिया धरना**वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है, राष्ट्रीयता की कसौटी नही**लाल किले का भाषण और फासीवादी एजेंडा की खुलती परतें**साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”**मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ*

छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

गणतंत्र दिवस समारोह आयोजन की तैयारी का किया गया अंतिम रिहर्सल

अंतिम रिहर्सल में कलेक्टर एवं एसपी ने तैयारियों का लिया जायजा

WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)

विधायक सुश्री लता उसेण्डी गणतंत्र दिवस समारोह में करेंगी ध्वजारोहण

कोण्डागांव, 24 जनवरी 2024–गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय कोण्डागांव के विकास नगर स्टेडियम में आयोजित मुख्य समारोह में स्थानीय विधायक सुश्री लता उसेण्डी ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगी । गणतंत्र दिवस समारोह आयोजन के तैयारियों का अंतिम रिहर्सल बुधवार 24 जनवरी को किया गया। इस दौरान कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत और पुलिस अधीक्षक श्री वाय अक्षय कुमार ने तैयारियों का जायजा लिया तथा सभी आवश्यक व्यवस्था एवं तैयारी समय पूर्व सुनिश्चित किये जाने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये। गणतंत्र दिवस समारोह आयोजन के अंतिम रिहर्सल में मुख्य अतिथि की भूमिका में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रेम प्रकाश शर्मा रहे, उन्होंने इस दौरान ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली।
गणतंत्र दिवस समारोह में परेड कमांडर उप पुलिस अधीक्षक श्री रितेश कुमार और सेकेंड कमांडर उप निरीक्षक श्री अखिलेश कुमार धीवर के नेतृत्व में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल की 29वीं और 41वीं बटालियन, बस्तर फाईटर की पुरुष और महिला दल, नगरसेना के जवान, एनसीसी जूनियर डिवीजन के बालक और बालिका दल, राष्ट्रीय सेवा योजना के बालक और बालिका दल, स्काउट दल व गाईड दल की टुकड़ियों मार्चपास्ट का अंतिम अभ्यास किया। इसके साथ ही कार्यक्रम में स्कूली बच्चों के द्वारा व्यायाम और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का अभ्यास भी किया गया। अधिकारियों ने इस मौके पर स्कूली बच्चों के सांस्कृतिक प्रस्तुति का अवलोकन कर इसे और बेहतर एवं सुरुचिपूर्ण ढंग से तैयारी करने के संबंध में मार्गदर्शन दिया। इस अवसर पर जिलास्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Chhattisgarh Aaj Tak
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)

Related Articles