Breaking
*मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ**महंगाई, बेरोजगारी एवं डीज़ल-पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण करने सहित कमी दूर करने सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा**एक प्रवक्ता के ‘आखेट’ में झलकती डॉ.आंबेडकर के विचारों से घृणा!**बस्तर में सड़कों और पुलों के काम में आएगी तेजी, लोक निर्माण विभाग के सचिव ने अधिकारियों व ठेकेदारों की ली बैठक**सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत की ‘परजीवी’ और ‘कॉकरोच’ वाली टिप्पणी पर मनोज झा की खुली चिट्ठी**जिला कोंडागाँव में नवीन जिला एवं सत्र न्यायालय भवन के निर्माण से बेहतर कार्य-वातावरण निर्मित होगा एवं न्यायिक प्रक्रिया में तेजी के साथ उच्च गुणवत्तायुक्त न्याय सुविधापूर्वक सुलभ हो सकेगा–माननीय श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा मुख्य न्यायाधीश छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर**मुख्य न्यायाधिपति छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा, द्वारा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन,कोण्डागांव का भूमि पूजन एवं शिलान्यास*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

मतदान सामग्री वितरण केंद्र में डाक मतपत्र से मतदान हेतु सुविधा केंद्र स्थापित

डाक मतपत्र से मतदान हेतु आवेदन कर चुके निर्वाचन के दौरान अत्यावश्यक सेवा में लगे कर्मचारी कर सकेंगे मतदान

कोण्डागांव, 17 अप्रैल 2024–जिले में लोकसभा निर्वाचन 2024 के लिए प्रथम चरण के मतदान के तहत बस्तर संसदीय क्षेत्र हेतु 19 अप्रैल को मतदान किया जाना है। इसके लिए शहीद गुण्डाधूर स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मतदान सामग्री वितरण केन्द्र बनाया गया है, जहां 18 अप्रैल को सुबह 6 बजे से मतदान सामग्री का वितरण किया जाएगा। मतदान सामग्री वितरण हेतु कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री कुणाल दुदावत के नेतृत्व में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
मतदान सामग्री वितरण केन्द्र में डाक मतपत्र से मतदान हेतु सुविधा केन्द्र भी स्थापित की गई है, जहां डाक मतपत्र से मतदान हेतु आवेदन कर चुके निर्वाचन के दौरान अत्यावश्यक सेवा में लगे कर्मचारी मतदान कर सकेंगे। उल्लेखनीय है कि निर्वाचन आयोग द्वारा मतदान कार्मिकों के साथ ही निर्वाचन कार्य में लगे सुरक्षा बल के जवान, वाहन चालक, सहायक सहित विभिन्न अत्यावश्यक सेवा प्रदान करने वाले कर्मचारियों को भी डाक मतपत्र से मतदान की सुविधा प्रदान की गई है। डाक मतपत्र से मतदान हेतु जिले में 03 स्थानों पर सुविधा केन्द्र स्थापित किये गये थे, जिसमें शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोण्डागांव, स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय जामकोट पारा कोण्डागांव तथा कम्पोजिट बिल्डिंग कलेक्ट्रेट कोण्डागांव शामिल थे। इनमें 12 अप्रैल से बस्तर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र हेतु 14 अप्रैल तक तथा कम्पोजिट बिल्डींग कलेक्ट्रेट कोण्डागांव में 16 से 18 अप्रैल तक कोण्डागांव विधानसभा 83 एवं नारायणपुर (आंशिक) विधानसभा 84 हेतु मतदान की सुविधा प्रदान की गई थी। किसी कारणवश मतदान से वंचित डाक मतपत्र से मतदान के लिए आवेदन करने वाले अत्यावश्यक सेवा प्रदाता श्रेणी के कर्मचारियों के लिए मतदान सामग्री वितरण केन्द्र में भी मतदान हेतु सुविधा केन्द्र स्थापित की गई है।
*कांकेर संसदीय क्षेत्र हेतु डाक मत पत्र द्वारा मतदान जारी*

कांकेर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र हेतु 15, 16 एवं 17 अप्रैल को शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोण्डागांव, स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय जामकोटपारा कोण्डागांव के सुविधा केन्द्रों में तथा कम्पोजिट बिल्डींग कलेक्ट्रेट कोण्डागांव सुविधा केन्द्र में 20, 21, 22, 23, 24 एवं 25 अप्रैल को केशकाल विधानसभा 82 अंतर्गत मतदान किया जा सकता है। इन सभी सुविधा केन्द्रों में पुलिस, होमगार्ड एवं वन विभाग के सुरक्षा कर्मी, ड्राइवर, क्लीनर, एफएसटी, एसएसटी टीम एवं अन्य जिले में पदस्थ कर्मचारी तथा अनिवार्य सेवा मतदाता डाक मतपत्र के माध्यम से मतदान कर सकते हैं।

Chhattisgarh Aaj Tak

Related Articles