WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM

Breaking
*अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोण्डागांव जिले के अधिकारियों का बैठक हुआ सम्पन्न।**राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने का घेराव,पेलेट गन से घायल युवक की एफआईआर नहीं होने से 6घंटे तक दिया धरना**वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है, राष्ट्रीयता की कसौटी नही**लाल किले का भाषण और फासीवादी एजेंडा की खुलती परतें**साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”**मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ**महंगाई, बेरोजगारी एवं डीज़ल-पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण करने सहित कमी दूर करने सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

*बीजापुर में मुठभेड़: 8 लाख का इनामी डीवीसीएम उधम सिंह ढेर, AK-47 सहित हथियार बरामद*

WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)

*छत्तीसगढ़ आजतक, बीजापुर, 05 फरवरी 2026*

बीजापुर (छत्तीसगढ़)। जिले के दक्षिण क्षेत्र अंतर्गत थाना तार्रेम के जंगल-पहाड़ी इलाके में सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में एक इनामी माओवादी मारा गया। मौके से AK-47 राइफल, विस्फोटक सामग्री और अन्य माओवादी सामान बरामद किया गया है। मारे गए माओवादी की पहचान दक्षिण बस्तर डिवीजन के डीवीसीएम उधम सिंह के रूप में हुई है, जिस पर 8 लाख रुपये का इनाम घोषित था।
पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेंद्र कुमार यादव ने बताया कि थाना तार्रेम क्षेत्र के जंगलों में डीवीसीएम उधम सिंह सहित अन्य सशस्त्र माओवादियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। इसके आधार पर डीआरजी बीजापुर और कोबरा की संयुक्त टीम को सर्च ऑपरेशन के लिए रवाना किया गया। 05 फरवरी की सुबह करीब 7 बजे सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच रुक-रुक कर फायरिंग हुई। मुठभेड़ समाप्त होने के बाद सर्चिंग के दौरान घटनास्थल से उधम सिंह का शव बरामद किया गया।
पुलिस के अनुसार उधम सिंह प्लाटून नंबर 30 का इंचार्ज था और वर्ष 2002-03 में संगठन में पार्टी सदस्य के रूप में शामिल हुआ था। वह छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा क्षेत्र में लंबे समय से सक्रिय था और पिछले तीन वर्षों से पामेड़ एरिया कमेटी में कार्यरत था। उसके खिलाफ बीजापुर जिले के विभिन्न थानों में कुल 9 आपराधिक मामले दर्ज थे। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार वह वर्ष 2023 में तार्रेम क्षेत्र में पुलिस पार्टी पर हमले, वर्ष 2024 में पुतकेल-चिपुरभट्टी जंगल मुठभेड़ तथा जिडपल्ली कैंप हमले जैसी बड़ी घटनाओं में शामिल रहा था।
मुठभेड़ स्थल से 01 नग AK-47 राइफल, 02 मैगजीन, 28 राउंड कारतूस, कोडेक्स वायर, वायरलेस सेट, मोबाइल, पिट्ठू और टिफिन बैग सहित अन्य माओवादी सामग्री बरामद की गई है।
घटना की जानकारी देते हुए पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज सुंदरराज पी., डीआईजी सीआरपीएफ बीजापुर सेक्टर बी.एस. नेगी और एसपी डॉ. जितेंद्र कुमार यादव ने बताया कि वर्ष 2025 में जिले में हुई विभिन्न मुठभेड़ों में सुरक्षा बलों ने 163 माओवादियों को मार गिराया, जबकि वर्ष 2026 में अब तक 11 माओवादी ढेर किए जा चुके हैं। जनवरी 2024 से अब तक जिले में चलाए गए अभियानों में कुल 232 माओवादी मारे गए, 1163 गिरफ्तार हुए और 888 माओवादियों ने आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में वापसी की है।

Chhattisgarh Aaj Tak
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)

Related Articles