Breaking
*यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ**महंगाई, बेरोजगारी एवं डीज़ल-पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण करने सहित कमी दूर करने सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा**एक प्रवक्ता के ‘आखेट’ में झलकती डॉ.आंबेडकर के विचारों से घृणा!**बस्तर में सड़कों और पुलों के काम में आएगी तेजी, लोक निर्माण विभाग के सचिव ने अधिकारियों व ठेकेदारों की ली बैठक**सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत की ‘परजीवी’ और ‘कॉकरोच’ वाली टिप्पणी पर मनोज झा की खुली चिट्ठी**जिला कोंडागाँव में नवीन जिला एवं सत्र न्यायालय भवन के निर्माण से बेहतर कार्य-वातावरण निर्मित होगा एवं न्यायिक प्रक्रिया में तेजी के साथ उच्च गुणवत्तायुक्त न्याय सुविधापूर्वक सुलभ हो सकेगा–माननीय श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा मुख्य न्यायाधीश छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर**मुख्य न्यायाधिपति छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा, द्वारा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन,कोण्डागांव का भूमि पूजन एवं शिलान्यास**शिक्षा में गुणात्मक सुधार एवं बोर्ड परीक्षा में बेहतर परिणाम हेतु टीचर्स एसोसिएशन ने शासन को दिया ज्ञापन**जिला न्यायालय परिसर कोण्डागांव में आयोजित नेशनल लोक अदालत*

छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

रायपुर–भारत स्काउट एंड गाइड छत्तीसगढ़ इकाई के अध्यक्ष बने शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल।

रायपुर–भारत स्काउट एंड गाइड छत्तीसगढ़ इकाई के अध्यक्ष बने शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल।

रायपुर–शिक्षा मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल से भारत स्काउट एंड गाइड संगठन के प्रतिनिधि मंडल ने आज सौजन्य मुलाकात कर उन्हें भारत स्काउट एंड गाइड छत्तीसगढ़ इकाई के अध्यक्ष बनने का आग्रह किया जिसे श्री अग्रवाल ने स्वीकार कर भारत स्काउट एंड गाइड राज्य इकाई के अध्यक्ष बने। गौरतलब है कि राज्य के शिक्षा मंत्री भारत स्काउट एंड गाइड के राज्य इकाई के पदेन अध्यक्ष होते हैं।

शिक्षा मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि भारत स्काउट एंड गाइड सेवा भावना से काम करने वाली संस्था है, जिसकी गतिविधियों को बढ़ाने की जरूरत है। आने वाले समय में इसको अंतर्राष्ट्रीय स्तर का बनाया जायेगा। राज्य में सामाजिक एवं अन्य कार्यक्रमों में स्काउट एंड गाइड के सदस्यों को वालंटियर के तौर पर शामिल किया जाए। अयोध्या में 22 जनवरी को श्री राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर रायपुर समेत पूरे छत्तीसगढ़ में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें वॉलेंटियर के तौर पर व्यवस्था संभालने की जिम्मेदारी स्काउट एंड गाइड की रहेगी। इस मौके पर कार्यक्रम में राज्य मुख्य आयुक्त स्काउट एंड गाइड एवं पूर्व विधायक श्री विनोद सेवनलाल चंद्राकर, कार्यकारी अध्यक्ष श्री राजेश अग्रवाल, राज्य सचिव श्री कैलाश सोनी, श्री सोमनाथ यादव समेत बड़ी संख्या में स्काउट एंड गाइड के छत्तीसगढ़ इकाई के सदस्य मौजूद रहे।

Chhattisgarh Aaj Tak

Related Articles