Breaking
*प्रधान न्यायाधीश ने नेशनल लोक अदालत को अधिक प्रभावी बनाने हेतु बैंक विभाग, दूरसंचार व नगरपालिका के अधिकारीयों का लिया एक महत्वपूर्ण बैठक**सीबीएसई कक्षा 10वीं के मेधावी विद्यार्थियों का जिला कार्यालय में हुआ सम्मान**गुण्डाधुर कॉलेज का बड़ा कदम: जल परीक्षण लैब से हुआ MOU**पुलिस अधीक्षक श्री आकाश श्रीश्रीमाल ने प्रार्थियो को लौटाए लाखो के गुम मोबाईल।**विधायक सुश्री लता उसेण्डी की अध्यक्षता में जीवन दीप समिति की बैठक संपन्न**ग्राम माकड़ी में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन**सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव के द्वारा किशोर न्याय बोर्ड का औचक किया निरीक्षण।* *तेंदूपत्ता संग्रहण वर्ष 2026 की कार्ययोजना पर समीक्षा बैठक एवं कार्यशाला आयोजित**संघर्ष के प्रतिक लाल झण्ड़ा लेकर सी.पी.आई. पहुंचा कोण्डागांव-माकड़ी ब्लॉक के गांवों में**महिला सहायता सेवाओं की समीक्षा हेतु सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव के द्वारा सखी वन स्टॉप सेंटर कोण्डागांव का किया गया निरीक्षण*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

*नवरात्र एवं बस्तर दशहरा पर्व के दौरान पदयात्रियों और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर बस्तर पुलिस ने आज ट्रक व ऑटो चालकों को सड़क सुरक्षा के नियमों की जानकारी दी।*

*छत्तीसगढ़ आजतक, जगदलपुर 20 सितम्बर 2025*

जगदलपुर: पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेश्वर नाग के पर्यवेक्षण में जिलेभर में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और बचाव को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

आज परिवहन संघ सभागार जगदलपुर, झाडेश्वर समिति नगर नार और बस स्टैंड में ट्रक मालिकों, ट्रक चालकों व ऑटो चालकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस अवसर पर डीएसपी ट्रैफिक संतोष जैन, यातायात प्रभारी मधुसूदन नाग, ASI राजकुमार आडील एवं ASI यतेन्द्र देवांगन मौजूद रहे।

* *मुख्य निर्देश:*

* श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखकर वाहन नियंत्रित गति से चलाएं।

* ओवरस्पीड और ओवरटेक से बचें।

* वाहन चलाते समय शराब/नशे का सेवन न करें।

* थकान या नींद की स्थिति में वाहन को सुरक्षित स्थान पर पार्क कर आराम करें।

* सड़क या किनारे पर वाहन खड़ा न करें और सभी लाइटें चालू हालत में रखें।

* रात्रि में संभव हो तो पदयात्रियों के मार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही न करें।

इस कार्यक्रम में करीब 300 ट्रक चालक-मालिक और 100 ऑटो चालक शामिल हुए।

*पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा ने वाहन चालकों व श्रद्धालुओं से अपील की कि—*

* यात्री सड़क पर बाईं ओर चलें,

* सड़क पर बैठकर आराम न करें बल्कि सुरक्षित कैंप पर ही विश्राम करें,

किसी भी आपात स्थिति में पुलिस पेट्रोलिंग वाहन या आपातकालीन नंबर का सहारा लें।

Chhattisgarh Aaj Tak

Related Articles