WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM

Breaking
*अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोण्डागांव जिले के अधिकारियों का बैठक हुआ सम्पन्न।**राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने का घेराव,पेलेट गन से घायल युवक की एफआईआर नहीं होने से 6घंटे तक दिया धरना**वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है, राष्ट्रीयता की कसौटी नही**लाल किले का भाषण और फासीवादी एजेंडा की खुलती परतें**साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”**मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ**महंगाई, बेरोजगारी एवं डीज़ल-पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण करने सहित कमी दूर करने सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

*कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न*

WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)

*छत्तीसगढ़ आजतक,कोंडागांव, 13 अप्रैल 2026*

कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में होने वाली सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई करने पर विशेष जोर दिया गया।

कलेक्टर ने राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों को नेशनल हाईवे के डिवायडर पर झाड़ियों को तत्काल कटवाने हेतु निर्देश दिया गया एवं दुर्घटना संभावित स्थलों की पहचान कर आवश्यक सुधार कार्य शीघ्र कराने के निर्देश दिए। इसके साथ ही कोण्डागांव बायपास में सड़क दुर्घटना की रोकथाम हेतु आवश्यक यातायात संकेतक बोर्ड लगाने, टी-जंक्शन पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने, क्षतिग्रस्त क्रैश बैरियर की मरम्मत कराने तथा स्ट्रीट लाइटों को दुरुस्त करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने पुलिस एवं यातायात विभाग को बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने वालों के विरुद्ध सख्ती से कार्रवाई करने के निर्देश दिए एवं भारी वाहनो को शहर में प्रवेश प्रतिबंधित करने के भी निर्देश दिए ,सड़क दुर्घटनाओं में घायलों को त्वरित सहायता उपलब्ध कराने वाले व्यक्तियों को ‘राहवीर योजना’ के तहत प्रोत्साहित एवं लाभान्वित करने पर बल दिया,मुख्य नगर पालिका अधिकारी कोंडागांव को नवीन बस स्टैंड में यात्रियों की सुविधा हेतु समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया ।समस्त जनपद अधिकारियों को हेलमेट बैंक का व्यापक प्रचार प्रसार करने हेतु निर्देशित किया गया ।
बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री अविनाश भोई, जिला परिवहन अधिकारी श्री अतुल असैया सहित यातायात, पुलिस, लोक निर्माण विभाग, राष्ट्रीय राजमार्ग, स्वास्थ्य विभाग तथा नगर पालिका के अधिकारी उपस्थित रहे।

Chhattisgarh Aaj Tak
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)

Related Articles