Breaking
*महिला आरक्षण की आड़ में लोकतंत्र के एन्काउंटर का खेल* *कोण्डागांव में नेशनल लोक अदालत की तैयारी तेज, थाना प्रभारियों की बैठक समपन्न।**प्रधान न्यायाधीश ने नेशनल लोक अदालत को अधिक प्रभावी बनाने हेतु बैंक विभाग, दूरसंचार व नगरपालिका के अधिकारीयों का लिया एक महत्वपूर्ण बैठक**सीबीएसई कक्षा 10वीं के मेधावी विद्यार्थियों का जिला कार्यालय में हुआ सम्मान**गुण्डाधुर कॉलेज का बड़ा कदम: जल परीक्षण लैब से हुआ MOU**पुलिस अधीक्षक श्री आकाश श्रीश्रीमाल ने प्रार्थियो को लौटाए लाखो के गुम मोबाईल।**विधायक सुश्री लता उसेण्डी की अध्यक्षता में जीवन दीप समिति की बैठक संपन्न**ग्राम माकड़ी में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन**सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव के द्वारा किशोर न्याय बोर्ड का औचक किया निरीक्षण।* *तेंदूपत्ता संग्रहण वर्ष 2026 की कार्ययोजना पर समीक्षा बैठक एवं कार्यशाला आयोजित*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

*कलेक्टर ने वाटरशेड योजना के कार्यों की समीक्षा की*

*छत्तीसगढ़ आजतक,कोंडागांव, 02 जुलाई 2025*

कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने आज जिला कार्यालय में प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजनान्तर्गत जिले में संचालित वाटरशेड के कार्यों के प्रगति की गहन समीक्षा की। इस दौरान योजनान्तर्गत स्वीकृत सभी कार्यों को शीघ्र पूर्ण करते हुए यह सुनिश्चित करने को कहा कि किसानों को इन परियोजनाओं का समुचित लाभ मिले। बैठक में कोण्डागांव व बड़ेराजपुर विकासखण्ड अंतर्गत स्वीकृत कार्यों के प्रगति की जानकारी ली और कार्यों के अप्रारंभ होने पर नाराजगी जाहिर करते हुए संबंधित पीआईए को सख्त निर्देशित किया कि गंभीरता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए सभी अप्रारंभ कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराएं। उन्होंने कहा कि कार्य में लापरवाही पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी। बैठक में क्षमता निर्माण हेतु कार्य योजना, उत्पादन प्रणाली और कृषक अंशदान पर भी चर्चा की गई। इस अवसर पर कृषि विभाग के उप संचालक श्री डीपी टांडे सहित विभागीय अधिकारीगण उपस्थित थे।

Chhattisgarh Aaj Tak

Related Articles