WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM

Breaking
*अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोण्डागांव जिले के अधिकारियों का बैठक हुआ सम्पन्न।**राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने का घेराव,पेलेट गन से घायल युवक की एफआईआर नहीं होने से 6घंटे तक दिया धरना**वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है, राष्ट्रीयता की कसौटी नही**लाल किले का भाषण और फासीवादी एजेंडा की खुलती परतें**साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”**मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ**महंगाई, बेरोजगारी एवं डीज़ल-पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण करने सहित कमी दूर करने सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

*ग्राम बड़ेसोहंगा में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का हुआ आयोजन*

WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)

*शिविर में 138 आवेदन प्राप्त हुए*

*छत्तीसगढ़ आजतक,कोंडागांव, 19मार्च 2026*

राज्य शासन के निर्देशानुसार जनसमस्याओं के त्वरित समाधान हेतु जनपद पंचायत माकड़ी अंतर्गत जिले के दुरस्थ अंचल के ग्राम बड़ेसोहंगा में गुरूवार को जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना, जनपद अध्यक्ष श्रीमती जुगबती पोयाम, जनपद उपाध्यक्ष श्री बैसाखूराम कोर्राम, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती रदमा बघेल, श्रीमती भगवती नेताम, जनपद सदस्य एवं सरपंच गण उपस्थित रहे। जनप्रतिनिधियों ने शिविर को संबोधित करते हुए शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की। कलेक्टर सहित सभी जनप्रतिनिधियों ने शिविर में लगाए गए विभिन्न विभागों के स्टॉलों का निरीक्षण कर प्राप्त आवेदनों की जानकारी ली और अधिकारियों को आवेदनों का समुचित एवं त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए।
जनसमस्या निवारण शिविर में ग्रामवासियों से कुल 138 आवेदन प्राप्त हुए, जिसमें से 72 आवेदनों का मौके पर निराकरण किया गया। शिविर में मत्स्य विभाग द्वारा 02 मछली जाल वितरण किया गया। इसी प्रकार कृषि विभाग द्वारा 10 हितग्राहियों को उड़द बीज वितरण किया गया और श्रम विभाग से 06 श्रम कार्ड वितरण किया गया। शिविर में विभिन्न शासकीय योजनाओं के अंतर्गत सामग्री प्राप्त करने वाले हितग्राहियों ने खुशी जताते हुए शासन-प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों सहित जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अविनाश भोई, एसडीएम श्री अजय उरांव, जनपद पंचायत माकड़ी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री गजेन्द्र धुरडे, तहसीलदार श्री अंकुर रात्रे तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Chhattisgarh Aaj Tak
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)

Related Articles