WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM

Breaking
*अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोण्डागांव जिले के अधिकारियों का बैठक हुआ सम्पन्न।**राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने का घेराव,पेलेट गन से घायल युवक की एफआईआर नहीं होने से 6घंटे तक दिया धरना**वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है, राष्ट्रीयता की कसौटी नही**लाल किले का भाषण और फासीवादी एजेंडा की खुलती परतें**साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”**मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ**महंगाई, बेरोजगारी एवं डीज़ल-पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण करने सहित कमी दूर करने सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

*जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोंडागांव के द्वारा एन.एस.एस. कैम्प के माध्यम से छात्र-छात्राओं तक पहुंचाई गई विधिक की जानकारी*

WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)

*छत्तीसगढ़ आजतक,कोण्डागांव 04 दिसम्बर 2025*

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव किरण चतुर्वेदी के निर्देशानुसार सचिव जिला विधिक सेवा प्राधि किरण कोण्डागांव गायत्री साय के द्वारा एन. एस. एस. कैम्प शासकीय हाई स्कूल चिपावण्ड में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को विभिन्न विधिक अधिकारों, सरकारी योजनाओं तथा न्यायिक प्रक्रियाओं के बारे में जागरूक करना था. जिससे वे अपने अधिकारों का संरक्षण कर सकें और विधिक सहायता प्राप्त करने के तरीकों को समझ सकें।
सचिव महोदय ने उक्त कार्यक्रम में एन.एस.एस. कैम्प के विभिन्न पहलुओं को बताते हुए संवैधानिक मूल अधिकार, महिला एवं बाल संरक्षण से जुड़े कानून, नशा मुक्ति अभियान, दिव्यागजनों के लिए कानूनी सेवाएं योजना, साइबर अपराध से बचाव एवं कानूनी उपाय, मुफ्त विधिक सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया, लोक अदालत एवं मध्यस्थता के माध्यम से त्वरित न्याय के बारे में छात्रों को जागरूक करते हुए कहा कि कानूनी जानकारी व्यक्ति को आत्मनिर्भर बनाती है और कठिन परिस्थितियों में अपने अधिकरी का सही तरीके से उपयोग करने में सहायक होती है।
इस बीच छात्र-छात्राओं को एड्स से संबंधित कानूनी अधिकारों, स्वास्थय सुरक्षा तथा जागरुकता से जुड़े प्रावधानों के बारे में जानकारी दी गई। वहीं कैम्प में स्वयंसेवक छात्र-छात्राओं ने शिविर के आयोजन व जागरूकता कार्यक्रम में सक्रिय सहयोग किया। शिविर में छात्रों ने अनेक प्रश्न पूछे जिन‌का समाधान सरल और स्पष्ट रूप में किया गया।
शिविर के माध्यम से विद्यालय के छात्रों को यह समझने में मदद मिली कि किस प्रकार वे अपने अधिकारों का पालन कर सकते हैं। तथा आवश्यक पड़ने पर विधिक सहायता प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही एड्स के संबंध में जागरूकता बढ़ी तथा लोगों को यह समझने में मदद मिली कि कानून एड्स प्रभावित व्यक्तियों के अधिकारों की रक्षा कैसे करता है। कार्यकम के अंत में प्रतिभागियों को विभिक जानकारी से संबंधित पाम्प्लेट भी वितरण किया गया।
उक्त कार्यक्रम में अधिकार मित्र लोकेश यादव व विद्यालय के शिक्षकगण सहित छात्र-छात्राए उपस्थित रहे।

Chhattisgarh Aaj Tak
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)

Related Articles