WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM

Breaking
*आरएसएस के बारे में धूल झोंकने में एक बार फिर नाकाम रहे भागवत**अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोण्डागांव जिले के अधिकारियों का बैठक हुआ सम्पन्न।**राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने का घेराव,पेलेट गन से घायल युवक की एफआईआर नहीं होने से 6घंटे तक दिया धरना**वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है, राष्ट्रीयता की कसौटी नही**लाल किले का भाषण और फासीवादी एजेंडा की खुलती परतें**साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”**मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ*

छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

विकसित भारत संकल्प यात्रा के लिए जिले के प्रभारी अधिकारी केन्द्रीय संयुक्त सचिव श्री विनय कुमार ने की समीक्षा*

WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)

*विकसित भारत संकल्प यात्रा के लिए जिले के प्रभारी अधिकारी केन्द्रीय संयुक्त सचिव श्री विनय कुमार ने की समीक्षा*

कोंडागांव–विकसित भारत संकल्प यात्रा के लिए कोंडागांव जिले के प्रभारी अधिकारी तथा भारत सरकार के सड़क परिवहन एवं राजमार्ग विभाग के संयुक्त सचिव श्री विनय कुमार ने जिले में कार्यक्रम के क्रियान्वयन की समीक्षा की।
उन्होंने इस दौरान कहा कि भारत सरकार आगामी 25 वर्षों में विकसित भारत के निर्माण के लक्ष्य के साथ कार्य कर रही है तथा इसी दिशा में अब अपनी महत्वपूर्ण योजनाओं से शत-प्रतिशत पात्र हितग्राहियों को लाभ पहुंचाने के लिए इस कार्यक्रम की रुपरेखा तैयार की गई है। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य हर जरुरतमंद व्यक्ति को उसकी पात्रता अनुसार योजना का लाभ प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि हितग्राहियों को दिए जाने वाले लाभ की जानकारी विकसित भारत संकल्प यात्रा तथा संबंधित विभागीय पोर्टल में अवश्य दर्ज किया जाना चाहिए।
बैठक में कलेक्टर श्री दीपक सोनी ने विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम के आयोजन के संबंध में जिला प्रशासन द्वारा की गई तैयारियों के संबंध में बताया कि इसके लिए दिवस प्रभारी तथा वेन प्रभारी अधिकारी की नियुक्ति की गई है। उन्होंने बताया कि जिले में कार्यक्रम के शीघ्र संचालन के लिए अतिरिक्त दो वाहनों की मांग की गई हैै, अन्यथा प्रतिदिन आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों की संख्या में वृद्धि का विकल्प भी रखा गया है। उन्होंने बताया कि इसके आयोजन के लिए दिवस प्रभारी, वेन प्रभारी और सूचना तकनीक आदि के दायित्वों का प्रशिक्षण दिया जा चुका है। सांस्कृतिक कार्यक्रम स्थानीय बोलियों के साथ भी किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि हाट-बाजार वाले दिन कार्यक्रम के आयोजन की रुपरेखा तैयार की गई है, वहीं सहायता के लिए युवोदय के स्वयंसेवक भी पहुंच रहे हैं। उन्होंने बताया कि जनता को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदान करने हेतु संबंधित विभाग समस्त संसाधनों के साथ उपलब्ध रहते हैं।
कलेक्टर ने बताया कि ग्रामीणों को योजनाओं का त्वरित लाभ प्रदान करने के लिए तीन दिवस पूर्व ग्रामीण सचिवालयों मंे आवेदन पत्र संग्रहित करने का कार्य किया जा रहा है। वहीं संपर्क केन्द्र के माध्यम से भी आवेदन प्राप्त किए जा रहे हैं। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रेम प्रकाश शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Chhattisgarh Aaj Tak
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)

Related Articles