WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM

Breaking
*अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोण्डागांव जिले के अधिकारियों का बैठक हुआ सम्पन्न।**राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने का घेराव,पेलेट गन से घायल युवक की एफआईआर नहीं होने से 6घंटे तक दिया धरना**वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है, राष्ट्रीयता की कसौटी नही**लाल किले का भाषण और फासीवादी एजेंडा की खुलती परतें**साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”**मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ**महंगाई, बेरोजगारी एवं डीज़ल-पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण करने सहित कमी दूर करने सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशस्वास्थ्य

*कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक संपन्न*

WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)

*छत्तीसगढ़ आजतक,कोंडागांव, 01 जनवरी 2025*

कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक जिला कार्यालय में संपन्न हुई। कलेक्टर ने बैठक में कहा कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत संचालित योजनाओं सेे माताओं एवं बच्चों का सभी आवश्यक जांच समय पर पूर्ण करें, जिससे मातृत्व सुरक्षित हो सके। कलेक्टर ने निक्षय निरामय अभियान के प्रगति की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि एक सप्ताह के भीतर सभी स्क्रीनिंग पूर्ण करें। जिले में पूर्ण इम्यूनाइजेशन कार्य में प्रगति लाने, एनआरसी में कुपोषित बच्चों की भर्ती एवं पूर्ण पोषक आहार देने हेतु निर्देशित किया। जननी सुरक्षा योजना के तहत प्रसव पश्चात् माताओं को मिलने वाली सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कलेक्टर ने जिले के सभी छात्रावासों को मलेरिया मुक्त बनाने के लिए भी आवश्यक जांच एवं उपाय करने के निर्देश दिए। साथ ही छात्रावासों में हर महीने एक दिवसीय स्वास्थ्य जांच हेतु नर्स की डयूटी लगाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने टीबीमुक्त भारत अभियान की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि जिले के सभी अधिकारी-कर्मचारी निक्षय मित्र बनकर टीबी मरीजों के इलाज में सहायता करें। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री अविनाश भोई ने भी शैक्षणिक संस्थानों एवं स्वास्थ्य केन्द्रों के 100 गज के भीतर तंबाकू विक्रय पर रोक लगाने एवं दोषियों पर कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए गए। आयुष्मान कार्ड बनाने के लक्ष्य को जल्द से जल्द प्राप्त करने शिविर लगाने एवं घर-घर जाकर सर्वे करने हेतु निर्देशित किया गया। जिला अस्पताल एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधी केन्द्र खोलने के लिए भी निर्देशित किया गया।
*कायाकल्प के लिए किया गया पुरस्कृत*
कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत के निर्देशानुसार तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य विभाग कोण्डागांव ने स्वचछता के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करते हुए पुरस्कार प्राप्त किए हैं। इसके अंतर्गत जिला अस्पताल कोण्डागांव को द्वितीय, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बम्हनी एवं उप स्वास्थ्य केन्द्र मड़ानार को प्रथम, बींजोली को द्वितीय, देवखरगांव को तृतीय पुरस्कार मिला है। इसके साथ ही सांत्वना पुरस्कार भी प्राप्त हुआ है।

बैठक में इसके साथ ही एनक्यूएएस कार्यक्रम की समीक्षा की गई। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर.के. सिंह, जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्रीमती भावना महलवार तथा सभी खण्ड चिकित्सा अधिकारी, बीपीएम, सिविल सर्जन डॉ. आर.सी. ठाकुर एवं अन्य चिकित्सकगण उपस्थित थे।

Chhattisgarh Aaj Tak
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)

Related Articles