WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM

Breaking
*अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोण्डागांव जिले के अधिकारियों का बैठक हुआ सम्पन्न।**राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने का घेराव,पेलेट गन से घायल युवक की एफआईआर नहीं होने से 6घंटे तक दिया धरना**वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है, राष्ट्रीयता की कसौटी नही**लाल किले का भाषण और फासीवादी एजेंडा की खुलती परतें**साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”**मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ**महंगाई, बेरोजगारी एवं डीज़ल-पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण करने सहित कमी दूर करने सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

*जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक जगदलपुर ने शुरू की यूपीआई सुविधा*

WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)

*ग्रामीण ग्राहकों को मिलेगी अधिक आसान बैकिंग सुविधा मिलेगी*

*छत्तीसगढ़ आजतक,जगदलपुर, 11 अगस्त 2025*

कलेक्टर बस्तर एवं जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के प्राधिकृत अधिकारी श्री हरिस एस के मार्गदर्शन एवं प्रयासों के फलस्वरूप सोमवार को जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित जगदलपुर ने यूपीआई सुविधा प्रारंभ कर दी है। जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक जगदलपुर प्रदेश में रायपुर और दुर्ग सहकारी बैंकों के बाद तीसरा सहकारी बैंक बन गया है जहाँ ग्राहकों के लिए यूपीआई सुविधा आरम्भ की जा सकी है। इसी अनुक्रम में बैंक ने भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा निर्देशित सायबर सुरक्षा अंतर्गत बैंक के वेबसाईट को https://dccbjagdalpur.bank.in में लाईव कर दिया है, इस डोमेन में यह प्रदेश का पहला सहकारी बैंक है। ग्राहक उक्त यूआरएल से डिजीटल जानकारी एवं योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे ।
इस अवसर पर कलेक्टर बस्तर एवं बैंक के प्राधिकृत अधिकारी श्री हरिस ने जिला सहकारी बैंक जगदलपुर के अधिकारियों-कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि महीनों की कड़ी मेहनत और समर्पण के बाद बैंक यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) प्लेटफॉर्म पर लाइव हो गया है। अब बैंक की पूरी टीम ग्राहक सुविधा के प्रति एक सुरक्षित और सुविधाजनक भुगतान अनुभव प्रदान करने में सक्षम होगा। अब बैंक के ग्राहक गूगल पे, फोनपे, व्हाट्सएप, पेटीएम आदि जैसे लोकप्रिय प्लेटफार्मों का उपयोग करके यूपीआई सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। जिससे ग्राहकों को अधिक लचीलापन और आसान सुविधा मिलेगी। बस्तर संभाग के 7 जिलों के लगभग 4 लाख ग्राहकों जिसमें ज्यादातर ग्रामीण किसान हैं को अब हर छोटी मोटी आर्थिक जरूरतों के लिए बैंक आना नहीं पड़ेगा और वे अपने घर से ही इस सुविधा का लाभ ले सकेंगे। कलेक्टर बस्तर एवं बैंक के प्राधिकृत अधिकारी श्री हरिस ने उम्मीद व्यक्त करते हुए कहा कि बैंक का यूपीआई प्लेटफॉर्म ग्राहकों की आर्थिक आवश्यकताओं के लिए प्राथमिक पसंद बनेगा और आगे चलकर इसका ग्राहकों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव दिखेगा। इस दौरान उन्होंने बैंक की टीम को बस्तर अंचल की जनता को बेहतर सेवाएं देने सहित उत्कृष्टता की दिशा में सतत प्रयास करने के लिए उत्साहवर्धन किया।
इस मौके पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला सहकारी बैंक जगदलपुर श्री कुंवर सिंह ध्रुव ने बताया कि कलेक्टर बस्तर एवं बैंक के प्राधिकृत अधिकारी श्री हरिस ने बैंक के ग्राहकों विशेषकर ग्रामीण उपभोक्ताओं के लिए उक्त सुविधा प्रारम्भ किये जाने को लेकर व्यक्तिगत रूचि लेकर बैंक अधिकारी-कर्मचारियों का सतत मार्गदर्शन किया, जिसके फलस्वरूप बैंक में यूपीआई सुविधा आरम्भ हो सकी। उपरोक्त सुविधा के चलते अब बैंक ग्राहकों को घर बैठे बैंकिंग सुविधा उपलब्ध होगी. जिससे बैंक में फुटफॉल काम होगा एवं बैंक डिजिटाइजेशन को बढ़ावा मिलेगा। इस अवसर पर डीडीएम नाबार्ड श्री अभिजीत देवरी, उप आयुक्त सहकारिता डॉ. उषा ध्रुव, विषय वस्तु विशेषज्ञ श्री धर्मपाल केरकेट्टा, चार्टेड अकाउंटेंट श्री प्रतिक चिखलीकर, बैंक के मुख्य लेखापाल श्री प्रदीप मजूमदार, स्थापना प्रभारी श्री संजय पांडेय एवं बैंक के अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।

*सिटी ब्यूरो जगदलपुर जय प्रकाश सिंह ( मुनमुन सिंह)*

Chhattisgarh Aaj Tak
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)

Related Articles