WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM

Breaking
*आरएसएस के बारे में धूल झोंकने में एक बार फिर नाकाम रहे भागवत**अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोण्डागांव जिले के अधिकारियों का बैठक हुआ सम्पन्न।**राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने का घेराव,पेलेट गन से घायल युवक की एफआईआर नहीं होने से 6घंटे तक दिया धरना**वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है, राष्ट्रीयता की कसौटी नही**लाल किले का भाषण और फासीवादी एजेंडा की खुलती परतें**साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”**मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ*

छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशलाइफस्टाइल

जिला कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने किया ग्राम पुंगारपाल मे सामुदायिक पुलिसिंग कार्यक्रम।

WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)

स्थानीय ग्रामीणों के समस्याओं को सुनकर निराकृत करने हेतु दिये आश्वासन

सांस्कृतिक कार्यक्रम पश्चात ग्राम पुंगारपाल, टेकापाल मटवाल मुन्डीपदर के प्राथमिक शाला में अध्ययनरत् बच्चों को चरण पादूका वितरण किया गया।

कार्यक्रम के पश्चात् दोनो अधिकारियों ने स्कूली बच्चों के साथ मध्यान्ह भोजन किया।

कोंडागांव 15 फरवरी 2024–जिला कोण्डागांव कलेक्टर महोदय श्री कुणाल दुदावत (आईएएस) एवं पुलिस अधीक्षक महोदय श्री वाय अक्षय कुमार (आईपीएस) द्वारा अपनी अभिवन पहल चरण पादूका वितरण अभियान जिसमे बनाचल  क्षेत्र के सुदूर नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में कार्यक्रम के पश्चात् स्कूल में अध्यनरत बालक बालिकाओं को जूता वितरण किया जाता है।

इसी कार्यक्रम अंतर्गत दिनांक 15/02/2024 को जिले के थाना पुगांरपाल क्षेत्र के नक्सल प्रभावित ग्राम पुंगारपाल में सामुदायिक पुलिसिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमे जिले के कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक महोदय कार्यक्रम मे उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंतर्गत नक्सल प्रभावित क्षेत्र ग्राम पुंगारपाल एवं निकटस्थ ग्राम टेकापाल, कुदुर, तुमड़ीवाल, मटवाल, मुन्डीपदर, बनियापारा के अध्यनरत बालक बालिकाओं को चरण पादूका, जूता वितरण किया गया एवं उक्त कार्यक्रम में उक्त ग्रामों के पटेल, ग्राम सरपंच, बालक बालिकाओं के पालक स्कूली शिक्षक एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान जिला कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने स्थानीय लोगों से रूबरू होकर क्षेत्र की समस्याओं को सुना एवं निराकृत करने हेतु आश्वासन दिये इसी दौरान ग्राम पुंगारपाल के स्थानीय आगनबाडी केन्द्र एवं प्राथमिक शाला का औचक निरीक्षण कर स्कूली बच्चों के साथ स्कूल प्रांगण में मध्यान्ह भोजन ग्रहण किया। जिले के अधिकारियों को अपने बीच पाकर बच्चे एवं ग्रामीण खुश हुए।

पुलिस अधीक्षक के उक्त अनूठी पहल से ग्रामीण काफी भावूक हुये एवं क्षेत्र में आने के लिये धन्यवाद ज्ञापित किया। उक्त कार्यक्रम में जिले के जिला सीईओ प्रेम प्रकाश शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री रूपेश कुमार डाण्डे (ऑप्स), उप पुलिस अधीक्षक नक्सल ऑप्स श्री सतीश भार्गव, एसडीएम, तहसीलदार, थाना प्रभारी, पुलिस अधिकारी कर्मचारी, शिक्षक शिक्षिकाएं, स्कूली छात्र छात्राएं एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

Chhattisgarh Aaj Tak
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)

Related Articles