WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM

Breaking
*अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोण्डागांव जिले के अधिकारियों का बैठक हुआ सम्पन्न।**राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने का घेराव,पेलेट गन से घायल युवक की एफआईआर नहीं होने से 6घंटे तक दिया धरना**वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है, राष्ट्रीयता की कसौटी नही**लाल किले का भाषण और फासीवादी एजेंडा की खुलती परतें**साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”**मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ**महंगाई, बेरोजगारी एवं डीज़ल-पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण करने सहित कमी दूर करने सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा*

छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

परीक्षा पे चर्चा स्वामी आत्मानंद स्कूल जामकोटपारा में शामिल हुईं विधायक सुश्री लता उसेंडी

WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)

परीक्षा पे चर्चा स्वामी आत्मानंद स्कूल जामकोटपारा में शामिल हुईं विधायक सुश्री लता उसेंडी

कोंडागांव, 29 जनवरी 2024–प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज विद्यार्थी, शिक्षक और पालकों के साथ परीक्षा पर चर्चा की। इस कार्यक्रम को जिले के विद्यालयों में भी प्रसारण किया गया। जामकोटपारा स्थित स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में विधायक सुश्री लता उसेण्डी मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुईं। कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री देवचंद मातलात, उपाध्यक्ष श्रीमती भगवती पटेल सहित जनप्रतिनिधिगण, शिक्षक, विद्यार्थी और पालकगण इस अवसर पर उपस्थित थे।
इस अवसर पर विधायक सुश्री उसेण्डी ने सभी विद्यार्थियों को आगामी परीक्षाओं में सफलता के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी द्वारा बच्चों को परीक्षा में सफलता के लिए सुक्ष्मता के साथ मार्गदर्शन दिया है, जो निश्चित तौर पर बच्चों के भविष्य को उज्जवल बनाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा चुनौतियों को चुनौती देने के लिए बच्चों को प्रेरित किया गया है, जिससे वे न केवल आगामी परीक्षा में बल्कि जीवन के हर परीक्षा में सफलता हासिल करेंगे। बच्चों के सफल होकर क्षेत्र का नाम रोशन करने की कामना भी उन्होंने व्यक्त की।
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा परीक्षा में सफलता के लिए दिए गए विभिन्न मार्गदर्शन के दौरान लेखन कौशल को बढ़ाने पर जोर दिए जाने पर कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने कहा कि इससे निश्चित तौर पर बच्चों की सफलता की दर बढ़ेगी, क्योंकि केवल पढ़ने से आंखें सक्रिय रहती हैं, जबकि बोलकर पढ़ने से मुंह भी सक्रिय रहता है। वहीं लिखकर पढ़ने से हाथ भी सक्रिय हो जाता है। इससे ग्रहणक्षमता बढ़ती है।
इस अवसर पर पार्वती सरकार, हिमांशी शर्मा, हिमांश उसेंडी को क्रीड़ा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित भी किया गया।

Chhattisgarh Aaj Tak
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)

Related Articles