WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM

Breaking
*अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोण्डागांव जिले के अधिकारियों का बैठक हुआ सम्पन्न।**राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने का घेराव,पेलेट गन से घायल युवक की एफआईआर नहीं होने से 6घंटे तक दिया धरना**वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है, राष्ट्रीयता की कसौटी नही**लाल किले का भाषण और फासीवादी एजेंडा की खुलती परतें**साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”**मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ**महंगाई, बेरोजगारी एवं डीज़ल-पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण करने सहित कमी दूर करने सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा*

कोंडागांवक्राइमछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

*धमतरी ट्रिपल मर्डर केस : एक साथ जली तीन दोस्तों की अर्थी, हाल ही में तय हुई थी आलोक की शादी, नितिन और सुरेश के मासूम बच्चे पूछ रहे – कब आएंगे पापा…*

WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)

*छत्तीसगढ़ आजतक, धमतरी 14 अगस्त 2025*

धमतरी: सोमवार 11 अगस्त की रात धमतरी के अन्नपूर्णा ढाबे में रायपुर के तीन युवाओं की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई. इस केस में पुलिस ने सभी आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. वहीं तीनों दोस्तों के शव का बूढ़ातालाब स्थित श्मशान घाट पर एक साथ अंतिम संस्कार किया गया. जानकारी के मुताबिक, सेजबहार के रहने वाले मृतक आलोक सिंह ठाकुर का हाल ही में शादी तय हुई थी.
इस घटना के बाद आलोक ठाकुर की बहन और मां सदमे में है. बहन एक ही बात दोहराती है कि बहुत गुस्सा था तो भाई का हाथ-पैर तोड़ देते, अधमरा ही छोड़ देते, मैं उसे पाल लेती. उन्होंने बताया, 2016 में पापा ने आत्महत्या कर ली. सबसे छोटा होने के बाद भी आलोक ने पूरे घर की जिम्मेदारी उठाई. हम सबका वही सहारा था. घर पर अब कमाने वाला कोई शख्स नहीं है.
मृतक नितीन टांडी एवं सुरेश हियाल संतोषी नगर के रहने वाले थे. दोनों आपस में सगे भाई हैं. सुरेश की दो साल की बेटी है. नितिन की शादी 5 साल पहले हुई थी. उसके भी दो छोटे बच्चे हैं. अब इन मासूम बच्चों के सर से पिता का साया उठ चुका है, लेकिन ये बच्चे अब भी पूछ रहे कि उसके पापा कब वापस लौटेंगे.

सूरज तांडी, नितिन तांडी और आलोक ठाकुर तीनों दोस्त थे और घूमने के लिए धमतरी आए थे. आलोक पेटी ठेकेदार का काम करता था, जबकि सूरज और नितिन ड्राइवरी करते थे. जिस ढाबे में वारदात हुई वो सिहावा रोड पर स्थित है. पुलिस ने तीनों दोस्त के हत्यारों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

*नशे में 8 दरिंदों ने वारदात को दिया था अंजाम*
धमतरी पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे नशे में थे. पहले से अर्जुनी थाना क्षेत्र में भोयना के पास अन्नपूर्णा ढाबे में खाना खा रहे थे. इस दौरान तीन युवक पहुंचे. उनका तीनों युवकों से विवाद हो गया. उसके बाद सभी आठों लोगों ने मिलकर तीनों युवकों की चाकू से हत्या कर दी. आठ आरोपियों में तीन नाबालिग लड़के भी शामिल हैं. मुख्य आरोपी गोपी दीवान है. इसके अलावा कुलेश्वर नेताम, रणवीर कुमार साहू, कमलेश ध्रुव और गौतम दीवान हैं, जबकि तीन आरोपी नाबालिग हैं. सभी आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है. उन्हें कोर्ट में पेश किया गया. अदालत ने सभी को न्यायिक रिमांड पर भेजा है.

Chhattisgarh Aaj Tak
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)

Related Articles