Breaking
*नारंगी नदी में जल संरक्षण व पर्यटन विकास हेतु विशेष कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश**महिला आरक्षण बिल को लेकर दुष्प्रचार कर रही भाजपा— – लक्ष्मी ध्रुव**नारी वंदन का घड़ियाली क्रंदन* *(आलेख : बादल सरोज)**महिला आरक्षण पर भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुश्री लता उसेंडी ने विपक्ष पर साधा निशाना**महिला आरक्षण की आड़ में लोकतंत्र के एन्काउंटर का खेल* *कोण्डागांव में नेशनल लोक अदालत की तैयारी तेज, थाना प्रभारियों की बैठक समपन्न।**प्रधान न्यायाधीश ने नेशनल लोक अदालत को अधिक प्रभावी बनाने हेतु बैंक विभाग, दूरसंचार व नगरपालिका के अधिकारीयों का लिया एक महत्वपूर्ण बैठक**सीबीएसई कक्षा 10वीं के मेधावी विद्यार्थियों का जिला कार्यालय में हुआ सम्मान**गुण्डाधुर कॉलेज का बड़ा कदम: जल परीक्षण लैब से हुआ MOU**पुलिस अधीक्षक श्री आकाश श्रीश्रीमाल ने प्रार्थियो को लौटाए लाखो के गुम मोबाईल।*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

**संबलपुर में विकास कार्यों का विधायक लता उसेंडी के हाथों भूमि पूजन: सीसी सड़क, सोलर वाटर टैंक और सामुदायिक भवन का निर्माण शुरू**

*छत्तीसगढ़ आजतक, कोंडागांव 20 अक्टूबर 2024*

कोण्डागांव। वर्षों पुरानी मांगों को पूरा करने की दिशा में आज एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं कोण्डागांव विधायक लता उसेंडी ने सीसी सड़क, सोलर वाटर टैंक और सामुदायिक भवन के निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया।

इस अवसर पर 5.50 लाख रुपए की लागत से बनने वाली सीसी सड़क, 10 लाख रुपए की लागत से सोलर वाटर टैंक और एक सामुदायिक भवन का निर्माण कार्य जल्द ही शुरू होने वाला है। इन परियोजनाओं से न केवल क्षेत्र के बुनियादी ढांचे में सुधार होगा, बल्कि स्थानीय लोगों को सीधा लाभ मिलेगा।

लता उसेंडी ने भूमि पूजन समारोह में कहा कि यह विकास कार्य संबलपुर के निवासियों की पुरानी मांग को पूरा करेगा और इससे लोगों के जीवन स्तर में सुधार होगा। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय ग्रामीणों में उत्साह देखा गया, क्योंकि वर्षों से प्रतीक्षित विकास कार्य अब साकार होने जा रहे हैं।

आगामी महीनों में इन परियोजनाओं के पूरा होने से गांव के निवासियों को बुनियादी सुविधाओं का लाभ मिलेगा और यह क्षेत्रीय विकास में मील का पत्थर साबित होगा।

Chhattisgarh Aaj Tak

Related Articles