Breaking
*महंगाई, बेरोजगारी एवं डीज़ल-पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण करने सहित कमी दूर करने सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा**एक प्रवक्ता के ‘आखेट’ में झलकती डॉ.आंबेडकर के विचारों से घृणा!**बस्तर में सड़कों और पुलों के काम में आएगी तेजी, लोक निर्माण विभाग के सचिव ने अधिकारियों व ठेकेदारों की ली बैठक**सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत की ‘परजीवी’ और ‘कॉकरोच’ वाली टिप्पणी पर मनोज झा की खुली चिट्ठी**जिला कोंडागाँव में नवीन जिला एवं सत्र न्यायालय भवन के निर्माण से बेहतर कार्य-वातावरण निर्मित होगा एवं न्यायिक प्रक्रिया में तेजी के साथ उच्च गुणवत्तायुक्त न्याय सुविधापूर्वक सुलभ हो सकेगा–माननीय श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा मुख्य न्यायाधीश छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर**मुख्य न्यायाधिपति छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा, द्वारा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन,कोण्डागांव का भूमि पूजन एवं शिलान्यास**शिक्षा में गुणात्मक सुधार एवं बोर्ड परीक्षा में बेहतर परिणाम हेतु टीचर्स एसोसिएशन ने शासन को दिया ज्ञापन**जिला न्यायालय परिसर कोण्डागांव में आयोजित नेशनल लोक अदालत**कोंडागांव में बनेगा मल्टी यूटिलिटी सेंटर**अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल,नेशनल लोक अदालत एवं हिट एंड रन के संबंध में जिले के अधिकारियों के साथ बैठक हुआ सम्पन्न*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशराजनीति

*उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया नक्सल प्रभावित की रैली को सम्बोधित*

*कार्यक्रम में वनमंत्री केदार कश्यप, बस्तर सांसद महेश कश्यप भी हुए शामिल*

*छत्तीसगढ़ आजतक,जगदलपुर 3 जून 2025*

बस्तर में सातों जिलों के नक्सल प्रभावित- पीड़ितों द्वारा मंगलवार को सिरहासार भवन से हाता ग्राउंड होते संजय मार्केट से शहीद स्मारक सिरहासार चौक तक रैली का आयोजन कर नक्सलवाद मुर्दाबाद, माओवादी हिंसा नहीं चलेगी, माओवाद नहीं बस्तर का विकास चाहिए, केंजा नक्सली मनवा माटा, कम्युनिष्ठ आतंक खत्म करो जैसे नारा लगाते हुए रैली निकाली। रैली के समापन कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और वनमंत्री केदार कश्यप शामिल हुए।
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि सरकार बस्तर अंचल के माओवाद प्रभावितों तथा समर्पित लोगों के हर दुख-तकलीफ के साथ है और उनकी समुचित पुनर्वास के लिए सरकार संवेदनशीलता के साथ पहल कर रही है। पुनर्वास के लिए बेहतर एवं कारगर पुनर्वास नीति तैयार कर क्रियान्वयन सुनिश्चित कर रही है। बस्तर संभाग के सभी पुलिस अधीक्षक कार्यालय में हर बुधवार को माओवाद प्रभावित तथा समर्पित व्यक्ति आवेदन पत्र भरकर प्रस्तुत कर सकते हैं जिससे सरकार इन सभी को हरसम्भव सहायता प्रदान कर सके। उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा बुधवार को जगदलपुर के ऐतिहासिक सिरहसार चौक स्थित अमर जवान स्थल पर माओवाद प्रभावितों की माओवाद विरोध रैली को सम्बोधित कर रहे थे।
इस मौके पर वन मंत्री केदार कश्यप ने माओवाद प्रताड़ना के अनुभव को साझा करते हुए कहा कि माओवाद प्रभावितों की मदद के लिए सरकार कटिबद्ध होकर प्रयास कर रही है और शासन की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित कर उन्हें विकास की मुख्यधारा में जोड़ने के लिए सार्थक पहल कर रही है।
शहीद स्मारक में उप मुख्यमंत्री, वनमंत्री, सांसद महेश कश्यप, विधायक विनायक गोयल, महापौर संजय पांडेय सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में कमिश्नर डोमन सिंह, आई जी सुंदरराज पी, पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री और वनमंत्री ने नक्सल पीड़ितों से संवाद कर उनकी समस्याओं और मांगों का संज्ञान लिया । साथ ही पीड़ितों ने अपनी व्यथा को भी मंच में साझा किया

Chhattisgarh Aaj Tak

Related Articles